Afroj khwaja:- अवैध खनिज उत्खनन-परिवहन के खिलाफ ज़िला प्रशासन धमतरी ने की बड़ी कार्यवाही…

खनिज विभाग की खरेंगा-दोनर क्षेत्र में दबिश, रात्रि में छह हाइवा समेत एक चैन मशीन जप्त की गई।
धमतरी- जिले में अवैध रूप से खनिज (रेत) के उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई करने कलेक्टर रजत बंसल ने खनिज एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में खनिज एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सोमवार 9 दिसम्बर की रात को खनिज के अवैध उत्खनन वा परिवहन की मिली शिकायत की जांच के दौरान रेत के अवैध परिवहन में लगी छह हाईवा को जब्त किया।
इनमें से 2 हाईवा रुद्री थाने में, 3 हाईवा भखारा थाना में तथा एक हाईवा को मगरलोड थाना में पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।
इसी तरह मुरुम के अवैध उत्खनन में 1 चैन मशीन जप्त की गई। सहायक खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले के कुरूद, भखारा, धमतरी तथा मगरलोड क्षेत्र में सतत् छापामार कार्रवाई निरंतर की जा रही है।
जिला स्तर पर गठित खनिज जांच दल के द्वारा पिछले 15 दिनों में अब तक 30 वाहनों को खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन में संलग्न पाए जाने पर उन्हें जब्त कर वाहन मालिकों पर दण्डात्मक कार्रवाई की जा रही है।

खनिज अधिकारी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ने जिले में रेत की सुगम सुनिश्चित करने के लिए दो निविदा के माध्यम से 21 रेत खदानों का आबंटन किया जा चुका है तथा 11 रेत खदानों में चयनित अधिमानी बोलीदारों को आशय पत्र जारी कर दिया गया है, जिसमें पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत रेत खदान शीघ्र संचालित कर दी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *