अनन्या पांडे को पसंद है दीपिका पादुकोण की खुशबू

दीपिका पादुकोण के स्टाइल से न सिर्फ आम लड़कियां बल्कि खुद सिलेब्रिटीज भी इंस्पायर होते हैं। लेकिन अनन्या तो दीपिका की खुशबू की भी फैन हैं। उन्होंने इस बात को मीडिया से बात करने के दौरान जाहिर किया।

दरअसल, एक इवेंट में पहुंची अनन्या से परफ्यूम को लेकर सवाल किया गया था। इस पर अनन्या ने बताया कि उनके लिए ‘स्मेल’ मायने रखती है। उन्होंने कहा कि किसी के कपड़ों से पहले भी लोगों का ध्यान उसकी खुशबू पर जाता है, इसलिए वह हमेशा अपने साथ परफ्यूम कैरी करती हैं।

अनन्या ने आगे बताया कि उन्हें दीपिका पादुकोण की खुशबू सबसे ज्यादा पसंद है। ऐक्ट्रेस ने कहा कि दीपिका का सेंट ब्यूटीफुल है, जो उन्हें अलग ही खुशबू देता है।

दीपिका के साथ स्क्रीन शेयर खुशी होगी
अनन्या से जब पूछा गया कि ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि दीपिका फिर से करण जौहर के साथ काम करने जा रही हैं। अगर उन्हें ऐक्ट्रेस के साथ काम करने का मौका मिले तो वह क्या करेंगी। इस पर अनन्या ने कहा कि दीपिका उनकी फेवरिट ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके साथ काम करने का मौका पाना उनके लिए बड़ी बात होगी। अगर ऐसा होता है तो वह काफी खुशी महसूस करेंगी।

अनन्या के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह फिल्म ‘खाली पीली’ में ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *