अस्पताल से लौटने के बाद वायरल हो रहीं लता मंगेशकर की ये तस्वीरें

सुर साम्राज्ञी लगभग 1 महीने अस्पताल में रहने के बाद घर वापस आ गई हैं। अस्पताल से लौटने के बाद स्वर कोकिला ने जल्द ठीक होने की दुआ करने वालों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों का धन्यवाद दिया। अब उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह अस्तपताल की नर्सों के साथ नजर आ रही हैं।

बता दें कि लता मंगेशकर चार हफ्ते तक निमोनिया का इलाज कराने के बाद रविवार को घर लौटी हैं। 90 वर्षीय गायिका को सांस लेने में परेशानी होने थी। इसके बाद 11 नवंबर को मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

28 सितंबर, 1929 को जन्मी लता मंगेशकर ने हाल ही में अपना 90 वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं। उन्हें 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा दादा साहब फाल्के पुरस्कार, फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *