राजश्री प्रॉडक्शंस की फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

बॉलिवुड ऐक्टर इस समय सातवे आसमान पर हैं। कार्तिक की पिछली फिल्में सफल रही हैं और उनकी हालिया रिलीज फिल्म ” को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि कार्तिक को दोस्ताना 2 और भूल भुलैया 2 में भी कास्ट किया गया है।

अब खबर है कि कार्तिक को एक और बड़े प्रॉजेक्ट में साइन किया गया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन इस समय ज्यादातर प्रड्यूसर की पहली पसंद बन गए हैं। करण जौहर के धर्मा प्रॉडक्शन के साथ काम करने के बाद अब ‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले राजश्री प्रॉडक्शंस ने भी अपनी अगली फिल्म में कार्तिक को साइन किया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि कार्तिक कुछ हफ्ते पहले सूरज बड़जात्या से मुलाकात कर चुके हैं और कार्तिक को ऑफर की गई इस फिल्म का डायरेक्शन सूरज के बेटे अवनीश बड़जात्या करने जा रहे हैं। यह अवनीश की पहली फिल्म होगी। यह एक युवाओं पर आधारित फिल्म होगी जिसके लिए एक ऐसे अभिनेता की जरूरत थी जिससे युवा कनेक्टर कर सकें और इसीलिए रोल के लिए कार्तिक का चुनाव किया गया है। उम्मीद है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च के आसपास शुरू हो जाएगी।

बता दें कि कार्तिक आर्यन पहले ही इम्तियाज अली की फिल्म ‘आज कल’ की शूटिंग कर चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी। इस समय वह कियारा आडवाणी के साथ भूल भुलैया 2 और जाह्नवी कपूर के साथ दोस्ताना 2 की शूटिंग में बिजी हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *