Pati patni aur woh Box Office Collection day 2: दूसरे दिन भी फिल्म ने की जबरदस्त कमाई

कार्तिक आर्यन, और की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ” की बॉक्स ऑफिस पर 8.5 करोड़ रुपये के बिजनस के साथ बेहतरीन ओपनिंग की थी। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

बॉक्सऑफिसइंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये के बिजनस के साथ अपनी रिलीज के दूसरे ही दिन कमाई में कुल 20 करोड़ रुपये की कमाई पार कर ली है। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

ऐनालिस्ट्स के मुताबिक, रविवार को भी फिल्म की कमाई अच्छी रहने का अनुमान है और अपने पहले ही वीकेंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ से ज्यादा के बिजनस के आंकड़े को आसानी से पार कर जाएगी। मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इसी नाम से आई 1978 की फिल्म का रीमेक है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *