सोहा ने मां शर्मिला टैगोर के जन्‍मदिन पर शेयर की खूबसूरत तस्‍वीर

शर्मिला टैगोर आज यानी 8 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनकी बेटी ने एक खूबसूरत तस्‍वीर शेयर की। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर लाइक्‍स व कॉमेंट्स कर रहे हैं।

इस फोटो में वह अपने पति और मां शर्मिला के साथ नजर आ रही हैं। पिक्‍चर शेयर करते हुए ऐक्‍ट्रेस ने लिखा, ‘भले ही मैं पति कुणाल के साथ सुबह कृष्‍णा (बाघिन) को न देख पाई हूं लेकिन लेकिन इस बाघिन के इर्द-गिर्द अपनी बांह डालने का मौका मिला।’

इस बीच खबर है कि सैफ अली खान और सोहा अली खान ने अपनी मां के जन्‍मदिन पर ग्रैंड बर्थडे पार्टी प्‍लान की है। सैफ और करीना के अलावा परिवार से जुड़े अन्‍य लोग और करीबी दोस्‍त भी इस पार्टी का हिस्‍सा होंगे।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *