Ind vs WI: दूसरा टी20 इंटरनैशनल अपडेट

तिरुवनंतपुरम
लिंडल सिमंस की नाबाद 67 रन की पारी के दम पर वेस्ट इंडीज ने भारत को दूसरे टी20 इंटरनैशनल मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। सिमंस ने 45 बॉल की अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए और विंडीज की जीत के लिए एक छोर पर वह अंत तक खड़े रहे। सिमंस के अलावा उनके ओपनिंग जोड़ीदार इविन लुईस ने भी 35 बॉल में 40 रन बनाए। इसके बाद 18 गेंद की अपनी पारी में निकोलस पूरन ने शानदार नाबाद 38 रन बनाए। पूरन ने इस पारी के दौरान 4 चौके और 2 छक्के भी जमाए। 171 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कैरिबियाई टीम ने 9 गेंदें शेष रहते यह लक्ष्य बिना किसी मुश्किल के हासिल कर लिया।

19वां ओवर: युजवेंद्र चहल18.3 ओवर: पूरन का चौका और विंडीज ने भारत को 8 विकेट से दी मात।

18वां ओवर: भुवनेश्वर कुमार
4 1 1 1 1 6

ओवर से 14 रन, जीत से 3 रन दूर विंडीज

17वां ओवर: दीपक चाहर

0 2 1 1 1 Wd 6: 12 रन इस ओवर

16.6 ओवर: सिक्स! सिमंस की शानदार बैटिंग। लॉन्ग ऑफ पर जड़ा सिक्स

16वां ओवर: भुवनेश्वर कुमार
4 0 4 2 1 4: ओवर से 15 रन
महंगा ओवर यह भुवी का 2 चौके निकोलस पूरन के बैट से और फिर ओवर की अंतिम बॉल पर सिमंस ने भी जड़ा चौका।

15वां ओवर: युजवेंद्र चहल

0 1 0 6 1 6: 14 रन इससे
महंगा ओवर चहल का 2 छक्के आए इससे। सिमंस ने छक्का जड़कर पूरी की हाफ सेंचुरी।

14वां ओवर: रवींद्र जडेजा1 6 6 W 1 0: ओवर से 14 रन और एक विकेट
13.4 ओवर: OUT! ओह! करीब-करीब सिक्स हो गया था यह… लेकिन लॉन्ग ऑफ की ओर विराट कोहली तैनात थे। दौड़ते हुए गेंद की ओर पहुंचे ओर पहुंचे… दोनों हाथों से सुरक्षित लपक लिया यह कैच। अपनी गति से स्लाइड हुए विराट लेकिन क्या उम्दा कैच। अंपायर को थोड़ा सा अंदेशा कि शायद अंतिम क्षणों में विराट का हाथ कहीं न कहीं बाउंड्री से टच हो गया है। टीवी अंपायर ने चेक किया और
विराट फिर चैंपियन। हेटमेयर (23) आउट।

13.3 ओवर: सिक्स! एक बार फिर सिक्स। इस बार एक्स्ट्रा कवर्स की ओर। फ्लेट शॉट यह… तेजी से घुमाया हुआ यह सिक्स और सिक्स।

13.2 ओवर: सिक्स! जडेजा ने बहुत शॉर्ट रखी यह गेंद। हेटमेयर ने मौका ताड़ा और घुमा दिया इसे लॉन्गऑन और मिड विकेट के बीच में छक्के के लिए।

13वां ओवर: शिवम दुबे

1 4 0 1 0 2: ओवर से 8 रन

12.2 ओवर: चौका! शॉर्ट बॉल और ऑफ स्टंप से बाहर। मौका था सिमंस के पास इस रन कमाने का और उन्होंने वही किया। टूट कर पड़े बॉल पर बैकवर्ड पॉइंट की और चौका।

12वां ओवर: रवींद्र जडेजा0 1 6 0 0 1: ओवर से 8 रन

11.3 ओवर: सिक्स! स्लॉग स्वीप कर दिया। हेटमेयर के बैट से यह 6 रन

11वां ओवर: शिवम दुबे

2 1 1Nb 4 1 0 0: ओवर से 10
रन

10.3 ओवर: फ्री हिट था यहां क्योंकि इससे पहले नो बॉल फेंका था शिवम ने। बॉल अच्छी थी यह लेकिन सिमंस ने क्रीज का इस्तेमाल करते हुए बॉटम हैंड की ताकत झोंक दी इसमें और 4 रन।

10वां ओवर: वॉशिंग्टन सुंदर (अपने कोटे का आखिरी ओवर फेंकते हुए सुंदर)

सुंदर का बोलिंग विश्लेषण: 4-0-26-1
1 0 1 0 W 0: ओवर से 2 रन और एक विकेट

9.5 ओवर: OUT! क्रीज से बाहर निकलकर फिर बढ़ा शॉट मारना चाहते थे लुईस (40)। इस बार चूके और विकेट के पीछे पंत तैनात। गेंद पकड़ते ही गिल्लियां बिखेर दीं। भारत को पहली सफलता। टीवी अंपायर ने पंत का स्टंप चेक जरूर किया लेकिन लुईस को कोई राहत नहीं।

9वां ओवर: युजवेंद्र चहल
2 0 4 6 0 0
चहल की तीसरी और चौथी गेंद पर सिमंस ने बटोरा चौका और फिर छक्का।

8वां ओवर: वॉशिंग्टन सुंदर
1 6 1 0 0 0

7.2 ओवर: सिक्स! इस बार सिमंस के बैट से यह सिक्स। अपना पैर आगे निकाला और सामने साइडस्क्रीन पर इस गेंद को बिना किसी परेशानी के पहुंचा दिया।

7वां ओवर: युजवेंद्र चहल (बोलिंग में दूसरा परिवर्तन)
6.3 ओवर: टॉस्ड अप यह बॉल। एक बार लुईस ने सही पहचाना इसे और घुटने पर बैठकर स्वीप कर दिया डीप स्केयर लेग की ओर। लुईस का तीसरा छक्का।

छठा ओवर: वॉशिंग्टन सुंदर

5.4 ओवर: सिक्स! फ्लाइट डिलिवरी को पहचान लिया था इस बार। बाहर निकलकर आए लुईस और लॉन्ग ऑफ की ओर घुमा दिया इसे। एक बार फिर सही संपर्क नहीं लेकिन फिर भी परिणाम छक्का।

5.2 ओवर: सिक्स!हवा दी थी इस बॉल को.. अपने पिछले पैर के घुटने के बल बैठे लुईस और इस स्लॉगस्वीप कर दिया। सही कनेक्ट नहीं लेकिन फिर भी स्केयर लेग ओर छक्का।

5वां ओवर: भुवनेश्वर कुमार

4.4 ओवर: ओह! फिर से कैच छूटा- इस बार ऋषभ पंत की तरफ लुईस (6*) का यह कैच। बहुत शानदार प्रयास पंत का। गेंद ने बल्ले का किनारा लेकर दिशा बदल ली। पंत गेंद पर झपटे तेजी से लेकिन छिटक गया। फिर भी पंत का प्रयास शानदार था यह… भुवी दुर्भाग्यशाली रहे थोड़ा एक ओवर में 2-2 चांस…

4.2 ओवर: ओह! कैच छूटा… वॉशिंग्टन सुंदर ने सिमंस (16*) का आसान सा कैच लॉन्ग ऑन पर छोड़ दिया। सिमंस ने उठाकर मारा था इसे लॉन्ग ऑन की ओर। नकल बॉल था यह, जिससे गेंद हवा में ऊंचा गया और वहां सुंदर तैनात थे इसी काम के लिए। बॉल के नीचे भी आ गए लेकिन गेंद हाथ में नहीं समाई। सिमंस को जीवनदान…

चौथा ओवर: वॉशिंग्टन सुंदर (बोलिंग में पहला परिवर्तन)
1 0 0 0 0 0: बेहतरीन ओवर सिर्फ 1 रन इससे

तीसरा ओवर: दीपक चाहर

4 4 0 1 1 Wd 2: ओवर से 13 रन

2.2 ओवर: चौका! लगातार दूसरा चौका, इस बार शॉर्ट ऑफ लेंथ डिलिवरी ऑफ स्टंप के बाहर। बैकफुट पर जाकर पॉइंट की ओर पंच कर दिया चौका…

2.1 ओवर: चौका! इस बार शानदार शॉट। बैक ऑफ द लेंथ यह बॉल। लुईस जल्दी से पॉजिशन में आए और पुल कर दिया मिडविकेट पर…

दूसरा ओवर: भुवनेश्वर कुमार0 2 1 0 1 0: भुवी अच्छी शुरुआत सिर्फ 4 रन

पहला ओवर: दीपक चाहर

0 0 1 0 0 4: ओवर से 5 रन

0.6 ओवर: चौका! ओह! नजरें हटा ली थीं लुईस ने इस गेंद से। लेग साइड पर खेलने का प्रयास था। बैट का बाहरी किनारा लगा और स्लिप के फील्डर से दूर जाती हुई गेंद सीमारेखा के बाहर…

लिंडल सिमंस और इविन लुईस की जोड़ी मैदान पर…

171 रन का लक्ष्य लेकर विंडीज के बल्लेबाज मैदान पर उतरे। दीपक चाहर बोलिंग अटैक पर…

20वां ओवर- शेल्डन कॉटरेल

0 2 1 W 1 2: इस ओवर से 6 रन और एक सफलता

19.4 ओवर: OUT! वॉशिंग्टन सुंदर (7) कॉट ऐंड बोल्ड आउट। कॉटरेल के हाथ में आसान सा कैच इस मैच में उनकी पहली सफलता और उनका चिर-परिचित सल्यूट।

19वां ओवर- केसरिक विलियम्स

Wd 1L Wd 1 2 2 0 W: 8 रन

18.6 ओवर: BOLD! केसरिक विलियम्स को दूसरी सफलता। फुल लेंथ यह गेंद गति नहीं थी इसमें और जडेजा अक्रॉस होकर मारना चाहते। चूके और गेंद स्टंप्स में।

18वां ओवर- शेल्डन कॉटरेल

2 Wd 0 1 1L 1 0: ओवर से 6 रन

17वां ओवर: हेडन वॉल्श

0 W 1 0 1 4: ओवर से 6 रन और 1 विकेट

16.2 ओवर: OUT! श्रेयस अय्यर बड़ा शॉट मारना चाहते थे। गेंद टर्न हुआ और अय्यर के बैट से दूर गया। मिस टाइम और बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े किंग के हाथ में आसान सा कैच। भारत को 5वां झटका

16वां ओवर: जेसन होल्डर

1 1 1 4 1 4: ओवर से 12 रन

होल्डर का बोलिंग विश्लेषण: 4-0-42-1

15.6 ओवर: चौका! इस बार पंत के बैट से यह चौका। पैड पर थी यह बॉल। पंत ने फ्लिक कर दिया स्केयर लेग की ओर।

15.4 ओवर: चौका! श्रेयस अय्यर के बैट से यह पहला चौका। फुल लेंथ बॉल थी यह। अय्यर ने कवर ड्राइव कर दिया। 4 रन।

15वां ओवर: हेडन वॉल्श0 1 0 1 1 1: ओवर से 4 रनवॉल्श का बोलिंग विश्लेषण: 3-0-22-114वां ओवर: केसरिक विलियम्स

1 W 1Nb 4 1 0 1: ओवर से 9 रन और एक विकेट13.2 ओवर: OUT! ओह! बड़ा झटका। कप्तान विराट कोहली (19) कैच आउट। विराट क्रीज से बाहर निकले थे इस बार। बोलर ने इसे देखकर गेंद की लाइन छोटी कर दी और गति को भी कम कर दिया। विराट फील्डर के ऊपर से मारना चाहते थे। लेकिन गेंद में गति न होने के चलते सही से कनेक्ट नहीं कर पाए। बैट का बाहरी किनारा और शार्ट थर्ड मैन पर आसान सा कैच। विराट के रूप में टीम इंडिया ने गंवाया चौथा विकेट।

13वां ओवर: हेडन वॉल्श1 0 0 4 2 0: ओवर से 7 रन

12वां ओवर: जेसन होल्डर

0 0 1 1 2 4: ओवर से 8 रन11.6 ओवर: चौका! विराट के बैट से इस बार। क्रीज से बाहर निकले थे विराट। कवर्स पर मारने का प्रयास था लेकिन बैट का बाहरी किनारा और गेंद। बॉल थर्ड मैन और विकेटकीपर की बीच से होती 4 रन के लिए बाहर।

11वां ओवर: हेडन वॉल्श
4 0 W 1 0 6: ओवर से 11 रन और 1 सफतलता
10.6 ओवर:
सिक्स! ऋषभ पंत का आगाज। दूसरी ही गेंद का सामना कर रहे थे पंत और एक्स्ट्रा कवर्स में उठाकर मारा। सिक्स। शानदार शॉट।
10.3 ओवर:
OUT! उठाकर मारना चाहते थे दुबे। इस बार सही कनेक्ट नहीं… गेंद हवा में गई और रॉन्ग अन था यह दुबे पढ़ नहीं पाए इसे और हेटमेयर के हाथ में यह कैच। टीम इंडिया को तीसरा झटका।
10.1 ओवर:
चौका! ओह! यहां मौका था कप्तान पोलार्ड के पास कैच पकड़ने का। लॉन्ग ऑन पर सीधा उनकी तरफ आई यह गेंद। लेकिन कैच छोड़ दिया। चौका। शायद गेंद देखने में कुछ गफलत हुई थी यहं पोलार्ड को।

10वां ओवर: केसरिक विलियम्स

Wd 1 2 1Nb 1 0 1 1: ओवर से 9 रन

9.6 ओवर: 1 रन! शिवम दुबे की फिफ्टी। 27 बॉल में शानदार फिफ्टी। पारी में जड़े 3 चौके और 4 छक्के।

9वां ओवर: कायरन पोलार्ड

2 Wd 2 6 Wd Wd 6 6 1: कप्तान पोलार्ड का यह महंगा ओवर-
26 रन इससे

8.5 ओवर: सिक्स! ऑफ स्टंप के बाहर फुल टॉस गेंद। दुबे फिर गेंद तक पहुंचे और एक्स्ट्रा कवर की ओर जोरदार प्रहार किया। शानदार 6 रन। इस ओवर से यह तीसरा
छ्क्का।

8.4 ओवर: सिक्स! शानदार दुबे जी! एक बार फिर शॉर्ट बॉल और वही अंजाम। उसी जगह (मिडविकेट) पर छक्का। इससे पहले लगातार 2 वाइड की थी पोलार्ड ने

8.3 ओवर: सिक्स! शार्ट बॉल ऑफ स्टंप की बाहर थी यह गेंद। दुब गेंद के पास पहुंचे और घुमा दिया इसे मिडविकेट बाउंड्री की ओर। सिक्स!

8वां ओवर: जेसन होल्डर

7.4 ओवर: BOLD
! कुछ नया करने के प्रयास में थे रोहित। धीमे पिच पर कुछ चांस बना रहे थे रोहित शर्मा (15)। ऑफ स्टंप की ओर खिसकर बढ़े। होल्डर ने इस बार गेंद की लाइन आगे ही रखी और रोहित गच्चा खा गए। गेंद सीधे स्टंप्स में बोल्ड। भारत को दूसरा झटका।

7.2 ओवर: चौका
! इस बार पैड पर आगे की ओर फेंकी गई यह गेंद। दुबे ने जगह बनाई और मिड विकेट की ओर खेल दिया इसे। दो फील्डरों के बीच से एक टप्पा खाती हुई गेंद सीमारेखा के बाहर- 4 रन

7.1 ओवर: सिक्स! शिवम दुबे के बैट से मैच का पहला छक्का। एक बार फिर बैक ऑफ द लेंग्थ। दुबे ने पुल कर दिया इसे मिड विकेट की ओर। गेंद सीमारेखा के बाहर 6रन।

7वां ओवर: कायरन पोलार्ड
1 1 0 0 0 1: कप्तान कायरन पोलार्ड की अच्छी शुरुआत सिर्फ
3 रन ओवर से

छठा ओवर: केसरिक विलियम्स
1 0 1 1 0 2: ओवर से 5 रन
विलियम्स की अच्छी शुरुआत

5वां ओवर: जेसन होल्डर

0 0 4 1 0 4: ओवर से 9 रन

4.6 ओवर: चौका! शानदार शॉट, रोहित के बैट से इस बार। शॉर्ट बॉल थी यह, रोहित ने हुक कर दिया इसे। शॉर्ट फाइन लेग के फील्डर के ऊपर से यह गेंद एक टप्पा खाती हुई सीमा रेखा के बाहर।

4.3 ओवर: चौका! शिवम दुबे के बैट से। बैक ऑफ द हैंड यह बॉल। दुबे ने जगह बनाई और पुल कर दिया इसे। बॉल ठीक से बैट से क्नेक्ट नहीं हुई लेकिन बैट का मोटा किनारा स्लिप के फील्डर के बहुत ऊपर से यह गेंद सीमारेखा के बाहर

चौथा ओवर: खारी पियरे

W 1 2 0 1 0: सफल ओवर
4 रन और
एक विकेट

नंबर 3 पर आज कप्तान
विराट कोहली नहीं बल्कि युवा खिलाड़ी
शिवम दुबे बैटिंग पर उतरे

3.1 ओवर: OUT! उठा कर मारना चाहते थे राहुल। मिडविकेट ओर यह शॉट खेला गेंद हवा और नीचे फील्डर शिमरॉन हेटमेयर। उनके हाथ में आसान सा कैच। 11 बॉल में 11 रन बनाकर राहुल आउट- भारत को पहला झटका।

तीसरा ओवर: शेल्डन कॉटरेल
1 0 1L 2 0 1: 5 रन
कॉटरेल की इस ओवर में अच्छी वापसी सिर्फ 5 रन इस ओवर से

दूसरा ओवर: खारी पियरे1 1 4 0 0 1: ओवर से 7 रन

1.3 ओवर: चौका! स्लाइडर बॉल- राहुल ने भांप लिया था गेंद थोड़ी शॉर्ट थी और राहुल ने जगह बनाई और बहुत जोर से कट लगाया यहां। चौका। कवर पॉइंट की दिशा में तेजी से जाती हुई यह गेंद। 4 रन

पहला ओवर: शेल्डन कॉटरेल1 5Wd 1 0 4 0 Wd 0: 12 रन पहले ओवर से
0.4 ओवर:
चौका! खराब बोलिंग- एक बार फिर लेग स्टंप के बाहर ये गेंद। रोहित ने खूबसूरती के साथ फाइन लेग की ओर फ्लिक कर दिया 4 रन।

0.2 ओवर:
5 वाइड। दिशाहीन गेंद- लेग स्टंप से बहुत बाहर यह बॉल, विकेटकीपर पूरन भी भरसक कोशिश के बावजूद बॉल तक नहीं पहुंच पाए। गेंद सीमा रेखा के बाहर। 5 अतिरिक्त रन

विंडीज की टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है आज दिनेश रामदीन की जगह कप्तान कायरन पोलार्ड ने आज निकोलस पूरन को मौका दिया है। भारतीय टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी है। टीम इंडिया सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना चुकी है।

टीमें-
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (C), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल।

वेस्ट इंडीज: लिंडल सिमंस, इविन लुईस, ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हैटमेयर, कायरन पोलार्ड (C), निकोलस पूरन (WK), जेसन होल्डर, हेडन वॉल्श, शेल्डन कॉटरेल, केसरिक विलियम्स, खारी पियरे।

इससे पहले शुक्रवार को हैदराबाद में खेले गए सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने विराट कोहली की शानदार नाबाद 94 रन की पारी की बदौलत विंडीज को 6 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। भारतीय टीम आज यहां दूसरा मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम करना चाहेगी। दूसरी ओर कायरन पोलार्ड की कप्तानी में उतरी विंडीज की टीम भी इस मैच को अपने नाम कर सीरीज में बनी रहना चाहेगी।

इस मैदान पर यह दूसरा टी20 इंटरनैशनल मैचग्रीनफील्ड इंटरनैशनल स्टेडियम के लिए यह तीसरा मौका है, जब वह किसी इंटरनैशनल मैच की मेजबानी कर रहा हो। इससे पहले इस मैदान पर एक वनडे इंटरनैशनल और एक बारिश से बाधित टी20I मैच खेला गया है। साल 2017 में भारत और न्यू जीलैंड के बीच इस मैदान पर पहला टी20 मैच खेला गया था। बारिश से बाधित यह मैच सिर्फ 8-8 ओवर का हुआ था, जहां टीम इंडिया ने 67/5 रन बनाकर 6 रन से जीत अपने नाम की थी।

पहले मैच में विंडीज ने बनाया था बड़ा स्कोर
विंडीज की टीम ने पहले ही मैच में 207 रन का विशाल स्कोर बनाया था। भारतीय बोलिंग अटैक के सामने इतने रन बनाकर विंडीज की टीम का मनोबल भी ऊंचा ही होगा। भले ही वह पहला मैच हार गई हो लेकिन पिछले मैच में इस शानदार बल्लेबाजी के बूते उसे अपने खिलाड़ियों से वापसी की पूरी आस होगी।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *