खतरनाक पिच पर ऐसा उछाल, बल्लेबाज हुए निढाल

मेलबर्नऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नमेंट श्ज़फील्ड शील्ड में विक्टोरिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का मैच मेलनर्ब क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) की खराब पिच के कारण रद्द कर दिया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शनिवार को कहा है कि एमसीजी स्टाफ इस बात के लिए पूरी तरह से प्रयासरत रहेगा कि इस मैदान पर बॉक्सिंग डे पर ऑस्ट्रेलिया तथा न्यू जीलैंड के बीच होने वाले टेस्ट मैच में ऐसी स्थिति उतपन्न न हो।

खराब पिच के कारण कई बल्लेबाजों के गेंदें लगीं और अंपायरों मैच रद्द करने का फैसला किया। सीए के हेड ऑफ क्रिकेट पीटर रोच ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि श्ज़फील्ड शील्ड में जिस विकेट का इस्तेमाल किया गया है और बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए जो विकेट तैयार की गई है वो दोनों अलग हैं। उन्होंने कहा, ‘विक्टोरिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का मैच आज खराब पिच के कारण रद्द कर दिया गया इससे हम बेहद निराश हैं। लेकिन हम इस बात को भी मानते हैं कि एमसीजी पर इसी सीजन इससे पहले दो मैच खेले गए हैं।’

|
उन्होंने कहा, ‘मैट पेज और एमसीजी ग्राउंडस्टाफ के पास इस बात को सुनिश्चित करने के लिए पूरे दो सप्ताह है कि इस पिच को अंतरराष्ट्रीय मापदंड का बनाया जाए।’ उन्होंने कहा, ‘हम इस बात का पता लगाने की कोशिश करेंगे कि एमसीजी पर इस तरह का अलग-अलग उछाल क्यों मिल रहा था। टेस्ट मैच को लेकर हम एमसीजी के स्टाफ के साथ करीबी तौर पर काम करेंगे।’

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *