टीम की जीत के लिए किसी भी मुश्किल परिस्थिति का हिस्सा बनना चाहता हूं: कार्तिक

चेन्नैअनुभवी क्रिकेटर ने शनिवार को यहां कहा कि वह किसी भी मुश्किल परिस्थिति का हिस्सा बनना चाहेंगे जिससे युवाओं का काम आसान हो और टीम जीत दर्ज कर सके।

कार्तिक ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘मैंने कभी कुछ अलग करने की कोशिश नहीं की है। मैं खुद से कहता हूं कि खुद ही मैच जीतांऊ। मैं उस स्थिति का हिस्सा बनना चाहता हूं ताकि युवाओं को आसानी हो।’

कार्तिक और उनकी पत्नी स्क्वाश खिलाड़ी एक कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्तिक ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि मैं अपने अनुभव और ताकत का इस्तेमाल कर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाल कर जीत तक ले जाऊं।’

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *