सोनिया ने बुलाई कांग्रेस की संसदीय समिति की बैठक

नई दिल्ली
सरकार की ओर से अगले सप्ताह संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक पेश किए जाने की तैयारी के बीच अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए रविवार को पार्टी के पार्ल्यामेंट्री स्ट्रैटिजी कमिटी की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

माना जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस पार्टी नागरिकता संशोधन विधेयक पर अपनी रणनीति तय करेगी। सूत्रों के अनुसार इस बैठक की तैयारियों के लिए शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुईष इस बैठक में अहमद पटेल, अधीर रंजन चौधरी, मनीष तिवारी, कपिल सिब्बल आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी इस विधेयक का विरोध करेगी।

गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी है जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर उत्पीड़न झेलने वाले अल्पसंख्यकों-हिंदू, बौद्ध, पारसी, जैन, सिख व इसाइयों, को नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *