Ayan News: रायपुर :- भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत कर नवीन पदस्थापना की गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय से आदेश जारी किया गया है। हालांकि इनमें किसी भी अफसर को प्रमोशन के बाद नयी जगह पर पदास्थापना नहीं दी गयी है। जिन IAS अफसरों को प्रवर श्रेणी वेतनमान का लाभ दिया गया है, उनमें रायगढ़ कलेक्टर यशवंत कुमार और जांजगीर कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक सहित 2004 बैच के आईएएस टामन सिंह सोनवानी, 2007 बैच की शम्मी आबिदी, केसी देवसेनापति, हिमशेखर गुप्ता, अब्दुल कैसर हक शामिल हैं।
टामन सिंह सोनवानी को प्रमोशन के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव बनाया गया है। इससे पहले वो मुख्यमंत्री सचिवालय में ही संयुक्त सचिव थे। हालांकि विशेष सचिव के अलावा अन्य तमाम पद उनके यथावत रहेंगे।
Afroj khwaja:-IAS टामन सिंह सोनवानी मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बनाये गये… दो कलेक्टर सहित 7 IAS अफसरों को मिला प्रवर श्रेणी वेतनमान…

