एक्स्ट्रा रनों के कारण हारे हैदराबाद टी20: पोलार्ड

हैदराबादभारत के खिलाफ शुक्रवार को यहां राजीव गांधी इंटरनैशनल स्टेडियम में सीरीज का पहला टी20 मैच हारने के बाद विंडीज के कप्तान ने गेंदबाजों द्वारा खर्च किए गए अतिरिक्त रनों को जिम्मेदार ठहराया। विंडीज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन मेजबान टीम ने कप्तान की नाबाद 94 रनों की पारी के दम पर 6 विकेट से मैच जीत लिया।

विंडीज के गेंदबाजों ने 23 अतिरिक्त रन खर्च किए जिनमें 14 वाइड गेंद शामिल रहीं। मैच के बाद पोलार्ड ने कहा, ‘बल्लेबाजों ने अच्छा काम किया। हम अतिरिक्त रनों के कारण हारे। तकरीबन ढाई ओवर हमने ज्यादा फेंके, हां यह बल्लेबाजों के मुफीद विकेट थी, लेकिन अगर हम अपनी रणनीति का पालन अच्छे से करते तो यह अलग कहानी हो सकती थी। यही दो एरिया रहे जिनके कारण हम हारे।’

पढ़ें,
पोलार्ड ने हालांकि कहा है कि इस मैच से टीम के लिए कुछ सकारात्मक सीखें भी रही हैं। उन्होंने कहा, ‘हम आमतौर पर नकारात्मक बातों पर ध्यान देते हैं, लेकिन आज के मैच से कुछ सकारात्मक बातें भी मिलती हैं। ब्रेंडन किंग और शिमरन हेटमायेर ने अच्छी इच्छाशाक्ति दिखाई। फील्डरों ने अच्छा किया। हमें सुधार करना होगा। अगर हम कुछ और चीजें बेहतर कर सके तो हम जीत सकते हैं।’ भारत ने इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *