सहवाग बोले- विराट का टाइम नहीं, यह दौर है

हैदराबादभारतीय कप्तान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 में 94 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत भारत ने शुक्रवार को यहां खेले गए टी20 मुकाबले में वेस्ट इंडीज को 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

इसके बाद पूर्व धुरंधर ओपनर ने भी उनकी तारीफ की। विराट ने 50 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 6 चौके और 6 छक्के जड़े। मेहमान टीम ने 5 विकेट पर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसे कप्तान विराट की सर्वश्रेष्ठ पारी ने बौना साबित कर दिया। मैच विजयी पारी के लिए विराट को मैन ऑफ द मैच चुना गया जो टी20 इंटरनैशनल में उनका रेकॉर्ड 12वां अवॉर्ड है।

देखें,

सहवाग ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘इनका टाइम नहीं, विराट कोहली का यह दौर है। टीम इंडिया के लिए टी20 में सर्वश्रेष्ठ सफल चेज, केएल राहुल से अच्छा साथ और पंत को भी योगदान।’

दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखाा, ‘टीम इंडिया के लिए टी20 में सर्वश्रेष्ठ सफल चेज। विराट का मास्टरक्लास, जिससे यह आसान लगने लगा। केएल राहुल का प्लेटफॉर्म सेट करने में बेहतरीन योगदान। टीम इंडिया को जीत की बधाई।’

ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा, ‘कोहली है तो कुछ भी मुमकिन है, शानदार कप्तान। एक और जीत।’

वर्ल्ड रेकॉर्ड बराबरटी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 12वां मौका था जब विराट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विराट ने टी20 इंटरनैशनल में सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच जीतने का वर्ल्ड रेकॉर्ड बराबर किया है। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और विराट के नाम संयुक्त रूप से यह रेकॉर्ड हो गया है। दोनों के नाम यह सम्मान 12-12 बार दर्ज है। इस लिस्ट में अगला नंबर पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का है, जिन्हें 11 बार यह अवॉर्ड मिला।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *