फ्लोरिडा: नेवी बेस में शूटिंग करने वाला मारा गया


अमेरिका के फ्लोरिडा में शुक्रवार को एक शूटर नौसेना के अड्डे में घुस गया और अंधाधुंध गोलीबारी की। गोलीबारी की घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। लोकल मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शूटर को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया गया है।

एसकैम्बिया काउंटी के शैरिफ कार्यालय ने ट्विटर पर एक संदेश में कहा कि पेनसाकोला में स्थित नौसेना अड्डे में अब कोई सक्रिय शूटर नहीं है। शूटर की मौत की पुष्टि हो गई है। सर्च ऑपरेशन खत्म हो गया है। हालांकि सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना में एक नागरिक की मौत हुई है। गोलीबारी की घटना में कितने लोग घायल हुए हैं, इसको लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं है। लेकिन सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है और उनकी हालत स्थिर है। इस नेवी बेस में करीब 16 हजार मिलिट्री और 7 हजार आम जनता रहती है। नेवी पायलट बनने पर यहां से उनकी ट्रेनिंग शुरू होती है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *