धर्मेंद्र ने दिखाई अपने आलीशान फार्महाउस की झलक, फैन्स भी रह गए दंग

बॉलिवुड के ‘ही मैन’ कहे जाने वाले ऐक्टर धर्मेंद्र भले ही फिल्मों से दूर हों। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अभी भी अपने फैन्स से जुड़े हुए हैं। वह अपने फैन्स के साथ ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम पर हर छोटी-बड़ी बात शेयर करते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने फार्म हाउस का विडियो फैन्स के साथ शेयर किया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

धर्मेंद्र का फार्म हाउस काफी बड़ा और खूबसूरत है और इसकी झलक फैन्स के दिलों में गहराई तक उतर गई। इस विडियो को धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ में उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘ये सबकुछ उसने दिया है जो चुपचाप एक दिन ले जाएगा वो। जिंदगी बड़ी खूबसूरत है दोस्तों, जियो इसे जी जान से जियो। लव यू। चियर अप।’

इस विडियो में फार्महाउस के खूबसूरत नजारों के अलावा धर्मेंद्र मेथी के पराठे खाते नजर आ रहे हैं। वह कैमरे की तरफ देखकर कहते हैं, ‘पराठे खा रहा हूं। मेथी का पराठा। खाएंगे आप? लव यू।’

धर्मेंद्र के फार्महाउस को देख फैन्स भी खुद को रोक नहीं पाए और जमकर तारीफ की। धर्मेंद्र के फिल्मी करियर की बात करें, तो वह पिछली बार 2018 में आई अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘यमला पगला दिवाना: फिर से’ में नजर आए थे। फिलहाल वह फिल्मों से दूर फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *