IND vs WI: 'विराट' प्रदर्शन के दम पर जीता भारत

हैदराबादविराट कोहली की कप्तानी पारी और केएल राहुल के अर्धशतक से भारत ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्ट इंडीज के खिलाफ रेकॉर्ड लक्ष्य हासिल करके छह विकेट की जीत से तीन मैचों की सीरीज में शुरुआती बढ़त हासिल की। भारत के सामने 208 रन का लक्ष्य था और उसने सपाट पिच पर 18.4 ओवर में चार विकेट पर 209 रन बनाकर जीत दर्ज की। कोहली ने 50 गेंदों पर छह चौक्के और इतने ही छक्के की मदद से नाबाद 94 रन बनाए जो इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने राहुल (40 गेंदों पर 62 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। वेस्ट इंडीज ने पांच विकेट पर 207 रन बनाए थे।

19वां ओवर,
केसरिक विलियम्स
पहली गेंद पर विराट ने दो रन लिए, दूसरी पर सिक्स लगाया, जबकि तीसरी गेंद पर दो रन लिए और चौथी पर सिक्स जड़ते हुए टीम को जीत दिला दी।

18वां ओवर, कायरन पोलार्ड, विकेट1 Wd 6 1 1L 1 W
दूसरी गेंद पर विराट ने एक और हवाई शॉट खेला। गेंद 6 रनों के लिए बाउंड्री से बाहर। आखिर गेंद पर अय्यर का बहुत ही नीचा रहता कैच पोलार्ड ने लिया। वह 4 रन बनाकर पविलियन लौटे।

17वां ओवर, शेल्डन कॉटरेल, विकेट

1 W 1 0 2 1
दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत सिक्स उड़ाने के चक्कर में होल्डर के हाथों लपके गए।उन्होंने 9 गेंदों में 18 रन बनाए।

16वां ओवर, केसरिक विलियम्स

1 4 6 1 6 2Nb 2
कप्तान विराट ने दूसरी गेंद पर चौका, जबकि तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। 5वीं गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर सिक्स लगाते हुए ओवर को बड़ा कर दिया। इस ओवर से कुल 23 रन बने।

15वां ओवर, जेसन होल्डर6 4 2Nb 1 0 0 1
ओवर की पहली गेंद पर विराट ने होल्ड को सिक्स लगाया और 35 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा। ओवर से कुल 15 रन आए।

14वां ओवर, खारी पियरे, विकेट1 6 W 2 1 6
दूसरी गेंद पर केएल राहुल का बेहतरीन शॉट… 6 रन। अगली ही गेंद पर पोलार्ड के हाथों कैच आउट। इस गेंद को भी वह सिक्स के लिए बाउंड्री से बाहर भेजना चाहते थे, चूके। राहुल ने 40 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 62 रन बनाए। आखिरी गेंद पर पंत ने सिक्स लगाया।

13वां ओवर, केसरिक विलियम्स1 1 1Nb 0 1 Wd 1 6
केएल राहुल ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाया। इससे पहले तीसरी गेंद नो-बॉल रही, जो मैच की पहली नो-बॉल थी। इसे थर्ड अंपायर दिया था। इस तरह यह भारत में थर्ड अंपायर द्वारा दी गई पहली नो-बॉल रही।

12वां ओवर, जेसन होल्डर1L 1 0 6 4 Wd 1
बड़ा ओवर। विराट ने चौथी गेंद पर सिक्स और 5वीं गेंद पर फोर लगाया। ओवर से कुल 14 रन आए।

11वां ओवर, हेडन वॉल्श1 1 4 1 0 0
तीसरी गेंद पर विराट का चौका। इस गेंद को छोड़ दिया जाए तो वॉल्श ने अच्छी गेंदबाजी की।

10वां ओवर, केसरिक विलियम्स0 4 1 1 1 1
दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका लगाया। ओवर से कुल 8 रन आए।

9वां ओवर, जेसन होल्डर

1 Wd 0 0 1 1 1
कसा हुआ ओवर। सिर्फ 5 रन बने।

8वां ओवर, खारी पियरे1 1 1 5Wd 1 4 1
चौथी गेंद पर अतिरिक्त के रूप में 5 रन मिले (वाइड + चौका), जबकि 5वीं गेंद पर विराट ने जोरदार चौका जड़ा। ओवर से 14 रन मिले।

7वां ओवर, हेडन वॉल्श0 4 1 1 Wd 1 4
विराट ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया, जबकि राहुल ने आखिरी गेंद को 4 रनों के लिए बाउंड्री से बाहर भेजा। ओवर से 12 रन आए।

छठा ओवर, खारी पियरे
1 6 0 1 0 1
दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने सिक्स लगाया। ओवर से कुल 9 रन आए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर विराट के सिंगल के साथ भारत के 50 रन भी पूरे किए।

5वां ओवर, शेल्डन कॉटरेल1 0 0 0 1 6
कॉटरेल ने 5 गेंदें शानदार कीं, लेकिन छठी गेंद पर केएल राहुल को सिक्स लगाने से नहीं रोक सके।

चौथा ओवर, खारी पियरे, विकेट2Wd 0 W 2Wd 0 0 1 0ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित सिक्स लगाना चाहते थे, गेंद सीधे हेटमायर के हाथों में जा समाई। वह 10 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए।

तीसरा ओवर, शेल्डन कॉटरेल1 0 1 1 4B 4
भारत के लिए बढ़ियां ओवर। 5वीं गेंद पर बाई के रूप में चौका सहित 5 रन मिले, जबकि आखिरी गेंद पर रोहित ने थर्डमैन बाउंड्री पर चौका लगाया। ओवर से कुल 11 रन आए।

दूसरा ओवर, जेसन होल्डर4 0 4 4 0 1
केएल राहुल ने पहली, तीसरी और चौथी गेंद पर चौके लगाए। ओवर से कुल 13 रन बने।

पहला ओवर, शेल्डन कॉटरेल0 1 0 1 0 2
दूसरी गेंद पर रोहित ने सिंगल लिया। टीम इंडिया और रोहित का खाता खुला। पहले ओवर में कुल 4 रन बने।

भारतीय पारी शुरू- रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर, शेल्डन कॉटरेल को बोलिंग

वेस्ट इंडीज की पारी- वेस्ट इंडीज टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। मेहमान टीम के लिए सबसे अधिक सिमरॉन हेटमायर ने 41 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 56 रन बनाए, जबकि एविन लुईस ने 17 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। पोलार्ड ने 37 और ब्रेंडन किंग ने 31 रन की तूफानी पारी खेली। भारत के लिए चहल ने दो विकेट झटके।

20वां ओवर, भुवनेश्वर कुमार4 2 6 1 2 2
होल्डर का पहली गेंद लॉन्ग ऑफ पर कोहली से कैच छूटा और गेंद 4 रनों के लिए बाउंड्री से बाहर चली गई। तीसरी गेंद पर होल्डर ने छक्का जड़ा। आखिरी दो गेंदों में दिनेश रामदिन ने 2-2 रन बनाए। ओवर से कुल 17 रन बने।

19वां ओवर, दीपक चाहर1 1 1 2 6 1
शुरुआती 4 गेंदें अच्छी रहीं, लेकिन 5वीं गेंद पर होल्डर ने छक्का लगाते हुए ओवर बड़ा कर दिया। ओवर से कुल 12 रन आए।

18वां ओवर, युजवेंद्र चहल, विकेटW 1 W 0 4 1पहली ही गेंद पर हेटमायर की बड़ी हिट। गेंद सीधे रोहित के हाथों में जा समाई। हेटमायर ने 41 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 56 रन बनाए। तीसरी गेंद पर पोलार्ड हवाई शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन चूके। गेंद सीधे स्टंप पर लगी। उन्होंने 19 गेंदों में 1 चौका और 4 छक्के की मदद से 37 रन बनाए।

1
7वां ओवर, दीपक चाहर
बड़ा ओवर…! पहली गेंद पर हेटमायर का कैच वॉशिंगटन सुंदर ने ड्रॉप किया। दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने जबरदस्त फल्डिंग करते हुए चौका बचाया, लेकिन दो रन बनाने से नहीं रोक सके। तीसरी गेंद पर आसान कैच रोहित ने ड्रॉप किया… सिक्स। चौथी गेंद पर पोलार्ड ने करारा प्रहार करते हुए छक्का जड़ दिया। आखिरी दो गेंदों में एक-एक रन बने।

16वां ओवर, युजवेंद्र चहल1 1 6 0 2 1
तीसरी गेंद पर हेटमायर ने छक्का लगाते हुए अपने टी-20 इंटरनैशनल करियर की पहली हाफ सेंचुरी पूरी की और इसके साथ ही विंडीज का स्कोर 150 रनों के पार पहुंच गया है। ओवर से कुल 11 रन बने।

15वां ओवर, भुवनेश्वर कुमार0 1 1 0 1 0
बेहद कसा हुआ ओवर। 3 रन बने।

14वां ओवर, युजवेंद्र चहल
0 0 0 Wd 6 1 1
चहल की एक गेंद को छोड़ दिया जाए तो बढ़ियां ओवर। चौथी गेंद पर पोलार्ड ने सिक्स लगाया। कुल 9 रन बने।

13वां ओवर, रविंद्र जडेजा1 0 1 0 6 4
जडेजा का इस मैच में महंगा ओवर। 12 रन दिए। पहली 4 गेंदें अच्छी थीं, लेकिन चौथी पर सिक्स और 5वीं पर 4 लगाते हुए हेटमायर ने बड़ा ओवर कर दिया।

12वां ओवर, शिवम दुबे1 4 6 1 0 1
शिवम के खाते का पहला ओवर। दूसरी गेंद पर पोलार्ड ने लॉन्ग ऑन की दिशा में चौका लगाया, जबकि तीसरी गेंद को 6 रनों के लिए बाउंड्री से पार पहुंचाया। ओवर से 13 रन बने।

11वां ओवर, रविंद्र जडेजा, विकेट
W 1 4 0 0 1
पहली ही गेंद पर ब्रेंडन किंग आगे निकलकर शॉट लगाना चाहते थे, चूके.. पंत ने स्टंपिंग करते हुए विंडीज को तीसरी झटका दे दिया। किंग ने 23 गेंदों में 3 चौके और एक छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर हेटमायर ने चौका जड़ा। ओवर से कुल 6 रन बने, जबकि एक विकेट गिरा।

पढ़ें-

10वां ओवर, युजवेंद्र चहल

0 6 2 0 1 1
दूसरी गेंद पर हेटमायर ने सिक्स लगाया और इसी के साथ विंडीज के 100 रन पूरे हुए।

9वां ओवर, रविंद्र जडेजा

6 0 1 1 1 0
पहली गेंद पर हेटमायर ने छक्का लगाया, लेकिन इसके बाद जडेजा ने जबरदस्त वापसी की। ओवर से 9 रन बने।

8वां ओवर, वॉशिंगटन सुंदर1 4 Wd 4 1 1 0
सुंदर का एक और महंगा ओवर। किंग ने दूसरी ओर तीसरी गेंद पर चौका लगाया। कुल 12 रन बने।

7वां ओवर, रविंद्र जडेजा1L 0 1 1 0 1
कसा हुआ ओवर। सिर्फ 4 रन बने।

छठा ओवर, वॉशिंगटन सुंदर, विकेट1 6 0 W 2 0
दूसरी गेंद पर लुईस ने फिर खेला हवाई शॉट… रिजल्ट सिक्स!!! चौथी गेंद लुईस के पैड पर लगी गेंद और उन्हें वापस जाना पड़ेगा, क्योंकि अंपायर ने LBW आउट करार दिया है। लुईस ने 17 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली।

5वां ओवर, भुवनेश्वर कुमार0 1 0 0 6 4
ओवर की दो गेंदों को छोड़ दिया जाए तो ओवर अच्छा रहा। 5वीं गेंद पर लुईस ने छक्का लगाया और टीम का स्कोर 50 रनों के पार पहुंचा दिया, जबकि अगली ही गेंद को थर्डमैन पर 4 रनों के लिए भेजा। ओवर से कुल 11 रन आए।

चौथा ओवर, दीपक चाहर6 4 Wd 1 0 6 1
लुईस ने पैड पर आती ओवर की पहली गेंद को स्पीड के सहारे हवा में खेला शॉट… गेंद दर्शकदीर्घा में गिरी। दूसरी गेंद को पॉइंट पर चौका लगाया। 5वीं गेंद पर किंग ने पुल करते हुए सिक्स जड़ा। ओवर से कुल 19 रन बने।

तीसरा ओवर, भुवनेश्वर कुमार1 1L 1 1 2 0
लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले भुवी का मैच में पहला ओवर। 6 रन दिए। WI 27/1

दूसरा ओवर, दीपक चाहर, विकेट0 W Wd 1 1 4 1दीपक चाहर ने आते ही सफलता दिलाई। ओवर की दूसरी गेंद, जो अंदर गिरकर बाहर निकल रही थी, पर सिमंस बल्ला अड़ा बैठे। बाकी का काम पहली स्लीप में खड़े रोहित शर्मा ने किया। सिमंस 2 रन पर आउट। 5वीं गेंद पर ब्रेंडन किंग ने एक्स्ट्रा कवर पर चौका लगाया। ओवर से 8 रन आए और एक विकेट गिरा।

पहला ओवर, वॉशिंगटन सुंदर
1 4 6 0 1 1
पहली गेंद पर सिमंस ने सिंगल लेकर अपना और टीम का खाता खोला। दूसरी गेंद पर लुइस ने शॉर्ट फाइन लेग पर चौका और तीसरी गेंद पर बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर सिक्स जड डाले। आखिरी दो गेंदों में एक-एक रन बना। ओवर से कुल 13 रन आए।

बल्लेबाज- लेंडल सिमंस और इविन लुइस, बोलर- वॉशिंगटन सुंदर

टॉस और टीम
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर वेस्टं डीज को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। वेस्ट इंडीज को हाल ही में अफगानिस्तान ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से मात दी थी, वहीं भारत इसी अंतर से बांग्लादेश को टी-20 सीरीज हरा कर इस सीरीज में उतर रही है। संजू सैमसन और मनीष पांडे को कोहली ने फिर बेंच पर बैठाया है। वहीं विंडीज के कप्तान केरन पोलार्ड ने निकोलस पूरन और कीमो पॉल जैसे खिलाड़ियों को अंतिम-11 में जगह नहीं दी है।

वर्ल्ड कप की रणनीति के लिए अहम है सीरीजटी20 क्रिकेट में भारतीय टीम मिशन टी20 वर्ल्ड कप (2020) की तैयारियों को लेकर अपनी रणनीतियां तैयार करने में जुटी है। इस कड़ी में टीम इंडिया 3 टी20 मैचों की सीरीज से अगले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है। वर्ल्ड कप मिशन में कूदने से पहले टीम इंडिया के पास शेड्यूल 11 टी20 इंटरनैशनल मैच ही बचे हैं। इन मैचों के दौरान उसे न केवल अपनी टीम को सशक्त बनाना होगा, बल्कि जो भी कमियां हैं उसे दूर करनी होगी।

भारत बनाम वेस्ट इंडीज: हेड टु हेडभारत और वेस्ट इंडीज के बीच अभी तक कुल 14 टी20 इंटरनैशनल मुकाबले हुए हैं। इसमें से भारत ने 8 और वेस्ट इंडीज ने पांच मुकाबले जीते हैं। एक मैच का नतीजा नहीं निकला था। हालांकि दोनों टीमों के बीच हुए बीते छह मुकाबलों में भारतीय टीम ने सभी मैच जीते हैं। यानी वेस्ट इंडीज का भारत के खिलाफ हालिया प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है।

टीमें
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (C), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल।

वेस्ट इंडीज: लिंडल सिमंस, इविन लुईस, ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हैटमेयर, कायरन पोलार्ड (C), दिनेश रामदीन (WK), जेसन होल्डर, हेडन वॉल्श, शेल्डन कॉटरेल, केसरिक विलियम्स, खारी पियरे।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *