चुनाव लड़ सत्ता अपने हाथ में लें महिलाएं: प्रियंका

लखनऊ
को लेकर महासचिव लगातार उत्तर प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे आना चाहिए। प्रियंका ने कहा कि मैं बहनों से कहना चाहती हूं कि आप पुरुषों से सत्ता छीनिए और पंचायत से लेकर विधानसभा तक के चुनाव लड़िए। उन्होंने पर भी हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को तय करना होगा कि वह महिलाओं के पक्ष में है या फिर अपराधियों के पक्ष में।

महिलाओं के खिलाफ अपराध पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘सरदार का कर्तव्य होता है कि कानून व्यवस्था को कायम रखे। उन्नाव में पिछले 11 महीनों में 90 बलात्कार हुए हैं। सरकार को निर्णय लेना पड़ेगा कि वह महिलाओं के पक्ष में है या फिर अपराधियों के पक्ष में।’

प्रियंका ने आगे कहा, ‘समाज में महिलाओं को सत्ता मिलनी चाहिए। अपनी बहनों से कहती हूं कि आप सत्ता छीनिए पुरुषों से। पंचायत के चुनाव लड़िए, विधानसभा के चुनाव लड़िए। आगे बढ़िए, राजनीति में आइए। ताकि आपके हाथों में सत्ता रहे। इस तरह के जब हादसे हों तो आप अपने आप की सुरक्षा कर सकें।’

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी
बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को पार्टी की विभिन्न अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी की विभिन्न समितियों, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी ने बताया कि प्रियंका ने सबसे पहले रणनीति और योजना समिति के साथ बैठक की। इसमें महिलाओं के प्रति अपराध, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी और कानून—व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई गई।

त्यागी ने बताया कि इन बैठकों में आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘भारत बचाओ महारैली’ को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गयी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रियंका ने यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समेत कांग्रेस के सभी आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। साथ ही वह कुछ पूर्व सांसदों और विधायकों से भी मिलीं। इन बैठकों में तय किया गया कि किस तरह से कांग्रेस एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका में रहते हुए सरकार को जगाने का काम करेगी।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *