T20I: कब और कहां देखें भारत vs वेस्ट इंडीज LIVE मैच

हैदराबाद
भारत और वेस्ट इंडीज की टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनैशनल स्टेडियम में आज से तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज करने उतरेंगी। दोनों टीमों की निगाहें इस सीरीज के साथ-साथ आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियां परखने की होंगी। टीम इंडिया ने मैच से पहले ही बता दिया है कि भारतीय टीम यहां से पहले बैटिंग कर अपने स्कोर को सुरक्षित करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी, जबकि विंडीज की टीम इस फॉर्मेट में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन है और टी20 क्रिकेट में उसके खिलाड़ी कभी भी कोई करिश्मा दिखाने का माद्दा रखते हैं।

कब खेला जाएगा भारत (IND) और वेस्ट इंडीज (WI) के बीच सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल मैच?
भारत (IND) और वेस्ट इंडीज (WI) के बीच सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल मैच शुक्रवार, 6 दिसंबर को खेला जाएगा।

भारत (IND) और वेस्ट इंडीज (WI) के बीच सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?भारत (IND) और वेस्ट इंडीज (WI)के बीच सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनैशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत (IND) और वेस्ट इंडीज (WI) के बीच सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल मैच कितने बजे शुरू होगा?भारत (IND) और वेस्ट इंडीज (WI) के बीच सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे शुरू होगा।

भारत (IND) और वेस्ट इंडीज (WI) के बीच सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप कहां देख सकते हैं?भारत (IND) और वेस्ट इंडीज (WI) के बीच सीरीज के पहले टी20 इंटरनैशनल मैच के सभी लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप nbt.in पर देख पाएंगे।

पिच रिपोर्टहैदराबाद की पिच अमूमन बोलरों को हेल्प करती दिखती है। हालांकि आईपीएल 2019 के दौरान यहां कुछ मौकों पर टीमों ने बड़े-बड़े टोटल भी टांगे थे। इस मैच से अब लिमिटेड ओवर क्रिकेट में फ्रंट फुट नो बॉल पर थर्ड अंपायर की नजर रहेगी।

मौसमखेल के लिहाज से हैदराबाद का मौसम शानदार रहेगा और मैच के दौरान तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (WK), शिवम दुबे, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, वॉशिंग्टन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, संजू सैमसन

वेस्ट इंडीज: लिंडल सिमंस, इविन लुईस, ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हैटमेयर, (कप्तान), दिनेश रामदीन (WK), जेसन होल्डर, कीमो पॉल, फैबियन एलेन, हेडन वॉल्श, शेल्डन कॉटरेल, निकोलस पूरन, केसरिक विलियम्स, खारी पियरे, शेरफेन रुदरफोर्ड

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *