
पीड़िता के पिता बोले, बेटी की आत्मा को मिलेगी शांति
पीड़िता के पिता ने भी इस पर एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि यह इंसाफ है और मेरी बच्ची की आत्मा को इससे शांति मिलेगी। पीड़िता की बहन ने कहा कि यह कार्रवाई भविष्य के लिए नजीर होगी। रेकॉर्ड टाइम में यह कार्रवाई हुई है, इसके लिए हम पुलिस, मीडिया और तेलंगाना सरकार को धन्यवाद देते हैं।
पुलिस जांच के दौरान भागने पर ढेर किए गए आरोपी
बता दें कि इस जघन्य रेप और मर्डर कांड के आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार तड़के उस वक्त मार गिराया, जब वह उन्हें सीन रीकंस्ट्रक्शन के लिए मौके पर ले गई थी और उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस ने सभी आरोपियों को ठीक उसी फ्लाईओवर के नीचे ढेर कर दिया, जहां उन्होंने घटना को अंजाम दिया था।
निर्भया की मां ने भी जताई एनकाउंटर पर खुशी
इस एनकाउंटर पर दिल्ली में गैंगरेप और मर्डर का शिकार हुई निर्भया की मां आशा देवी ने भी खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा इंसाफ नहीं हो सकता था।
Source: National

