रणवीर सिंह ने 'पानीपत' के लिए किया विश, अर्जुन कपूर के साथ की सेल्फी की शेयर

लेटेस्ट फिल्म ” को क्रिटिक्स और ऑडियंस के साथ बॉलिवुड सिलेब्स का भी रिव्यू मिल रहा है। बीती रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई सिलेब्स शामिल हुए और फिल्म की स्टार कास्ट को शुभकामनाएं दीं। वहीं, अर्जन कपूर के बेस्ट फ्रेंड ने अर्जुन कपूर के साथ सेल्फी ली और शुभकामनाएं दीं।

रणवीर सिंह ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर के साथ की एक सेल्फी शेयर की। सेल्फी में रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर को पीछे से पकड़ रखा है और दोनों ऐक्टर्स मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि फिल्म ‘पानीपत’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, कृति सैनन की बहन नुपुर सैनन, गोल्डी बहल, सिद्धार्थ रॉय कपूर, शंशाक खेतान, अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर सहित कई सिलेब्स शामिल हुए।

डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सैनन प्रमुख भूमिका में हैं। ‘पानीपत’ कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ से बॉस्क ऑफिस पर क्लैश करेगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *