उन्नाव: चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

यूपी के उन्नाव जिले में एक रेप पीड़िता (20) को गुरुवार तड़के पांच लोगों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। चश्मदीदों के मुताबिक, बुरी तरह आग में लिपटी होने के बावजूद पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और आसपास के लोगों से मदद मांगी। एक के मुताबिक, पीड़िता करीब 1 किमी दूर तक चलकर गई और पुलिस से खुद ही मदद की गुहार लगाई। यह वारदात उन्नाव के बिहार थानाक्षेत्र स्थित सिंदुपुर गांव की है।

90 प्रतिशत जल जाने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी पीड़ित
घटना के चश्मदीद और पीड़िता के पड़ोसी ने बताया, ‘वह आग में पूरी तरह लिपटी हुई बाहर निकली, तो हम घबरा गए। हम पहचान नहीं पाए तो उसने अपना नाम बताया। हमने पुलिस को कॉल की, तो पीड़िता ने खुद पुलिस से बात की और मदद के लिए बुलाया। थोड़ी ही देर में पुलिस आ गई और वह उसे गाड़ी में बिठाकर ले गए।’

पढ़ें,

लगातार मदद के लिए गुहार लगा रही थी पीड़िता
एसे ही एक अन्य चदश्मदीद उस वक्त सड़क के किनारे बैठा हुआ था। उसने बताया कि वह इतना डर गया था कि अपनी लाठी लेने चला गया। उसने बताया, ‘जब वह नजदीक आई तब ही जाकर पता चला कि वह बुरी तरह जल चुकी है।’ वह लगातार मदद की गुहार लगाती रही।

रात को एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया
चश्मदीद ने बताया कि जब पुलिस को फोन मिलाया गया तो पीड़ित ने खुद उनसे बात की। पुलिस जल्द ही आ गई और पीड़ित को स्थानीय सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। वहां से बाद में उसे जिला अस्पताल और उसके बाद लखनऊ ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि 90 प्रतिशत तक जल चुकी पीड़ित को रात को एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया जहां सफदरजंग हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।

पढ़ें,

5 आरोपियों में से 2 ने पिछले साल पीड़ित से किया था रेप
आईजी (लॉ ऐंड ऑर्डर) प्रवीण कुमार ने लखनऊ में बताया कि पीड़ित को जलाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 2 ने पिछले साल पीड़ित के साथ रेप किया था। उस वक्त उनमें से एक को गिरफ्तार किया गया था जो हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पीड़िता को सरकारी खर्च पर हरसंभव चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। पीड़िता द्वारा थाना बिहार जनपद उन्नाव में दी गई तहरीर के मुताबिक, उसे गांव के ही शिवम त्रिवेदी ने बहला फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और फरेब से रायबरेली ले जाकर बलात्कार किया और उसका मोबाइल में विडियो बना लिया।

पढ़ें,

विडियो वायरल करने की धमकी दे बार-बार रेप करता रहा आरोपी
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया कि विडियो वायरल करने की धमकी देकर शिवम लगातार बलात्कार करता रहा। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बयान दिया है कि गुरुवार तड़के 4 बजे वह रायबरेली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने बैसवारा बिहार रेलवे स्टेशन जा रही थी। रास्ते में गांव के हरिशंकर त्रिवेदी, किशोर, शुभम, शिवम और उमेश ने उसे घेर लिया और सिर पर डंडे से और गले पर चाकू से वार कर आग लगा दी।

(पीटीआई से इनपुट के साथ)

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *