इंजन में गड़बड़ी, मुंबई में उतरा इंडिगो का प्लेन

मुबंई
एयरबस ए320 नियो विमान को उड़ान के दौरान समस्या आने के बाद गुरुवार को मुंबई में सुरक्षित उतार लिया गया। बताया गया कि फ्लाइट नंबर 6E-236 नाम से नियो विमान बेंगलुरु के लिए सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर उड़ा था। 13,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान के दौरान प्लेन में लगे के पुराने वर्जन में जोर से कंपन होने लगा, जिसके बाद पायलट्स ने मुंबई लौटने का फैसला किया।

बता दें कि दो इंजनों वाला यह विमान एक इंजन पर भी लैंडिंग कर सकता है। विमान के पहले इंजन में खराबी के बाद इसे दूसरे इंजन के सहारे 10 बजकर 35 मिनट पर पर उतार लिया गया। पीडब्ल्यू इंजन में समस्या के बारे में बात करते हुए एक अधिकारी ने कहा, ‘उड़ान के दौरान इंजन नंबर दो में दो बार जोर से वाइब्रेशन हुआ। पहली बार 4000 फीट की ऊंचाई पर और दूसरी बार 10,000 फीट की ऊंचाई पर लगभग 35 सेकंड के लिए वाइब्रेशन महसूस किया गया। एयरक्राफक्ट को सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट पर उतार लिया गया और जांच की जा रही है।’

2 दिसंबर को भी सामने आया था ऐसा ही मामला
इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, ‘पायलट को गड़बड़ी महसूस हुई। उसी के बाद स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्लेन को उतार लिया गया गया।’ इस बारे में पीडब्ल्यू की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। बता दें 2 दिसंबर को भी ऐसे ही एक मामले में फ्लाइट को उतारना पड़ा था। चेन्नै से उड़ी उस फ्लाइट के इंजन में भी वाइब्रेशन की समस्या सामने आई थी।

कहा जा रहा है कि गुरुवार को जिस इंजन में गड़बड़ी आई है, नागर विमानन महानिदेशलय () ने इंडिगो नियो विमानों से उस इंजन को 31 जनवरी 2020 तक हटाने को कहा है। उसके बाद इस इंजन के साथ किसी भी विमान को उड़ान भरने की इजाजत नहीं होगी। इसका मतलब है कि इंडिगो को 110 विमानों में इंजन बदलने होंगे। 31 जनवरी तक विमानों को मोडिफाई करने के लिए इंडिगो एयरबस और पीडब्ल्यू की मदद ले रहा है।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *