
उइगरों के लिए अमेरिकी संसद में बिल, चीन खफा
चीन और अमेरिका के बीच होनेवाली ऐसी डील के पहले ही ठंडे बस्ते में जाने की आशंका है। इसी सप्ताह अमेरिका के प्रेजिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था कि चीन के साथ होनेवाली डील में वक्त लग सकता है। ट्रंप ने कहा था कि किसी समझौते तक पहुंचने में 2020 के आखिरी तक का वक्त लग सकता है। बता दें कि अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने उइगर ऐक्ट 2019 पास किया है, जिससे चीन खासा नाराज है।
पढ़ें :
चीन और अमेरिका के बीच और बढ़ सकता है तनाव
उइगर ऐक्ट 2019 को अभी सीनेट से भी पास होना है और उसके बाद यह हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति के पास जाएगा। हालांकि, अमेरिका के इस कदम का असर पहले से ही दोनों देशों के बीच जारी तनाव पर पड़ सकता है और यह तनाव और बढ़ सकता है। पेइचिंग की रणनीति के जानकार एक सूत्र ने बताया कि जिस कथित वन ट्रेड डील की बात की जा रही थी वह अब काफी मुश्किल नजर आ रही है क्योंकि दोनों पक्षों के बीच मतभेद पहले से काफी बढ़ गए हैं।
अमेरिकी बैन पर चीन, ‘इसकी कीमत चुकानी होगी’
चीन के उत्पादों पर अमेरिका के लगाए प्रतिबंध अगले 2 सप्ताह में लागू हो सकते हैं। इन प्रतिबंधों के साथ ही अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव और बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है। अमेरिकी प्रतिबंधों पर चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से बेहद सख्त टिप्पणी आई है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से दिए बयान में कहा गया, ‘क्या आपको ऐसा लगता है कि कोई भी हमारे हित के खिलाफ काम करेगा और हम कोई कदम नहीं उठाएंगे? हमें लगता है कि किसी भी गलत कदम और भाषा की कीमत चुकानी पड़ेगी।’
Source: International

