इन 5 वजहों से आपको देखनी चाहिए अर्जुन कपूर की 'पानीपत'

अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘पानीपत’ 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस पीरियड ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन आशुतोष गोवारिकर ने किया है। यह फिल्म मराठाओं और अफगानिस्तान के शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच हुई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है। आइए, आपको बताते हैं कि किन कारणों से आपको जरूर देखनी चाहिए ‘पानीपत’।

पहली बार पीरियड ड्रामा फिल्म में अर्जुन कपूर‘पानीपत’ में पहली बार अर्जुन कपूर किसी पीरियड ड्रामा फिल्म में नजर आ रहे हैं। इसमें वह मराठाओं के सेनापति सदाशिवराव भाऊ की भूमिका में दिख रहे हैं। चूंकि इसमें उनकी भूमिका मराठा सेनापति की है इसलिए उनका लुक भी अलग रखा गया है। अर्जुन कपूर के इस लुक की तुलना फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर सिंह के किरदार से की जा रही है।

अब्दाली के भयानक लुक में संजय दत्तफिल्म में संजय दत्त ने अहमद शाह अब्दाली का निगेटिव किरदार निभाया है। संजय दत्त इससे पहले ‘अग्निपथ’ में भी विलन के रोल में दिखे थे और उनकी ऐक्टिंग को बेहद पसंद किया गया था। माना जा रहा है कि बेहद खूंखार शासक के इस रोल में भी संजय पूरी जान डाल देंगे।

आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामाडायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर अपनी भव्य फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले उन्होंने ‘जोधा अकबर’ जैसी भव्य पीरियड ड्रामा फिल्म बनाई थी और उसके काफी पसंद भी किया गया था। इस बार एक बार फिर आशुतोष पीरियड ड्रामा फिल्म लेकर आए हैं जिसमें भव्य सेट्स और स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया है जिसके कारण इस फिल्म को देखना दिलचस्प होगा।

मराठाओं की वीरगाथाइस फिल्म के जरिए मराठाओं की वीरता की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह उस दौर के हिंदुस्तान में मराठा एक ताकतवर समूह था जो अपने राज्य की रक्षा और विस्तार के लिए जी-जान लगा देते थे। अहमद शाह अब्दाली से अपने राज्य की सुरक्षा के लिए भी मराठाओं ने अपनी वीरता दिखाई थी।

कृति सैनन और अर्जुन की केमिस्ट्रीफिल्म में पहली बार कृति सैनन नॉन ग्लैमरस किरदार में अर्जुन कपूर के ऑपोजिट दिखाई देंगी। इस फिल्म में उन्होंने सदाशिवराव भाऊ की पत्नी पार्वती बाई का रोल निभाया है। पानीपत में कृति के रोल की तुलना भी ‘बाजीराव मस्तानी’ में प्रियंका चोपड़ा के किरदार काशी बाई से की जा रही है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *