सोहा अली खान की बेटी इनाया का फोटो देख आप भी कहेंगे 'So Cute'

सोहा अली खान की बेटी इनाया क्यूटनेस के मामले में अपने कजिन तैमूर अली खान से किसी भी तरह से कम नहीं हैं। सोहा भले ही अपनी बेटी को पपराजी से दूर रखने की कोशिश करती हों लेकिन सोशल मीडिया पर जरूर वह बेटी की क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

इनाया के लेटेस्ट फोटो में भी क्यूटनेस ओवरलोड होती दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में नन्ही इनाया विंटर क्लोद्ज और कैप पहनी दिख रही है। तस्वीर में वह अपने सामने रखी कांच की टेबल पर झुकते और जीभ निकालती नजर आई। फोटो में इनाया की क्यूटनेस देख यकीनन आपके चेहरे पर भी बड़ी सी स्माइल आ ही जाएगी।

वैसे इससे पहले भी सोहा ने पति कुणाल और बेटी के साथ के कुछ फोटोज शेयर किए हैं जिन्हें देखकर लग रहा है कि यह लवली फैमिली फिलहाल पटौदी पैलेस में स्टे कर रही है।

एक फोटो में सोहा पिता मंसूर अली खान की कब्र के सामने दुआ करती नजर आ रही हैं। उनके साथ बगल में इनाया भी नजर आईं जो अपनी मम्मी की तरह ही दुआ करती दिखी। इसके साथ उन्होंने पिता को याद करते हुए इमोशनल मेसेज लिखा ‘काश आप हमारे साथ यहां होते’।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *