फिक्सिंग में फंसे पाक खिलाड़ी का ऐंटी करप्शन पर लेक्चर

कराची
दागी सलामी बल्लेबाज अपने रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के तहत श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान टीम के सदस्यों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की भ्रष्टाचार रोधी संहिता (ऐंटी करप्शन कोड) पर व्याख्यान देंगे। के लिए 5 साल (इसमें से आधा निलंबित) का प्रतिबंध पूरा होने के बाद वापसी कर रहे शारजील को ने 11 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पहले रावलपिंडी में चल रहे शिविर में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों से मिलने को कहा है।

बोर्ड के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा, ‘शारजील सिर्फ खिलाड़ियों से मुलाकात ही नहीं करेंगे बल्कि उनके साथ अपना अनुभव भी साझा करेंगे। वह उन्हें लेक्चर देंगे कि क्यों खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार रोधी संहिता के नियमों को मानने की जरूरत है।’

सूत्र ने कहा कि यह शारजील के रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम का अंतिम हिस्सा है और इसके बाद वह पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में वापसी कर सकते हैं। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शारजील को 2017 में पाकिस्तान सुपर लीग में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में भूमिका के लिए उसी साल 30 अगस्त को 5 साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था।

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) तौकीर जिया की अगुआई वाले पीसीबी के भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने शारजील को भ्रष्टाचार रोधी संहिता के पांच नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया था। इस दौरान पंचाट ने कहा था कि उनका आधा प्रतिबंध निलंबित रहेगा।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *