बैडमिंटन: सात्विक-चिराग, पैरा शटलर प्रमोद BWF अवॉर्ड के लिए नामित

नई दिल्ली
और की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी को सत्र में शानदार प्रदर्शन करने के लिए विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) ने ‘मोस्ट इंप्रूव्ड प्लेयर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के लिए नामित किया है। सात्विक और चिराग की युवा जोड़ी ने 2019 में कई यादगार जीत दर्ज कीं। इस भारतीय जोड़ी ने थाइलैंड ओपन के रूप में पहला सुपर 500 खिताब जीतने के अलावा फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नमेंट के फाइनल में भी जगह बनाई।

इस वर्ग में अन्य नामित खिलाड़ी कनाडा की महिला एकल खिलाड़ी मिशेल ली, कोरिया की किम सो योंग और कोंग ही योंग की महिला युगल जोड़ी और प्रवीण जॉर्डन तथा मेलाती देइवा ओकतावियांती की इंडोनेशिया की मिश्रित युगल जोड़ी शामिल है। ये प्रतिष्ठित पुरस्कार छह वर्गों में खिलाड़ियों और जोड़ियों को दिए जाते हैं, जिसमें दो पैरा बैडमिंटन वर्ग भी शामिल हैं।

इस साल 11 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत को ‘सर्वश्रेष्ठ पुरुष पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी’ वर्ग में नामित किया गया है। ओलिंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी की सूची में नामांकन नहीं मिला क्योंकि वह इस साल वर्ल्ड चैंपियनशिप के अलावा कोई और टूर्नमेंट नहीं जीत सकीं।

साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ये पुरस्कार 11 से 15 दिसंबर तक होने वाले बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के दूसरे सत्र के उद्घाटन समारोह और डिनर के दौरान दिए जाएंगे।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *