ओपो ने ICC के साथ बढ़ाई भागीदारी

नई दिल्ली
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के साथ अपनी भागीदारी और 4 साल के लिए बढ़ाने की घोषणा की, जो सितंबर 2023 तक जारी रहेगी। ओपो इस तरह आईसीसी और इससे जुड़ी सभी आईसीसी प्रतियोगिताओं का अधिकारिक मोबाइल हैंडसेट और हेडसेट साझीदार बना रहेगा। इन प्रतियोगिताओं में साउथ अफ्रीका में आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2020 और ऑस्ट्रेलिया में अगले साल पुरुषों और महिलाओं दोनों का टी20 वर्ल्ड कप शामिल है। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने कहा, ‘हम ओपो को बोर्ड में आईसीसी और इसकी प्रतियोगिताओं के वैश्विक साझेदार के तौर पर लाकर काफी खुश हैं।’ आईसीसी ने 2015 में ओपो के साथ चार साल की वैश्विक भागीदारी की घोषणा की थी।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *