देखें: धोनी का गाना गाते विडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं लेकिन चर्चा से नहीं। इस साल जुलाई में ODI वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से धोनी ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। वह भारत के वेस्ट इंडीज दौरे पर नहीं गए थे और इसके बाद साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी वह नहीं खेले।

हाल ही में धोनी को रांची के झारखण्ड क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में प्रैक्टिस करते देखा गया था लेकिन उन्होंने बाद में खुद ही कहा था कि जनवरी 2020 तक उनके करियर के बारे में सवाल न पूछे जाएं।

आईपीएल में चेन्नै सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार से वेस्ट इंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन टी20 इंटरनैशनल और तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी नहीं खेलेंगे।

धोनी का एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें एक पुराना हिंदी गीत गाते हुए देखा जा रहा है। यह विडियो एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। इसमें धोनी पुराना हिंदी गीत, ‘जब कोई बात बिगड़ जाए। जब कोई मुश्किल पड़ जाए।’ गा रहे हैं।

इस विडियो के साथ कैप्शन दिया गया है- ‘सावधानी: इस विडियो को अपने जोखिम पर देखिए… अत्यंत प्रतिभाशाली श्रीमान माही… @mahi7781 प्लीज इसे पोस्ट करने के मुझे मारिएगा नहीं। लेकिन यह आवाज शेयर करना बनता ही था!! @sakshishing_r आपका भी जल्द ही आ रहा है।’ धोनी के इस गीत को काफी पसंद किया जा रहा है। धोनी के व्यक्तित्व के इस आयाम को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *