समुद्री लुटेरों ने 18 भारतीयों को किया किडनैप

नई दिल्ली
नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के झंडे वाले जहाज में सवार 18 कर लिया। समुद्री घटनाओं पर नजर रखने वाली एक वैश्विक एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीयों के अपहरण की खबरों के बाद नाइजीरिया में स्थित मिशन ने घटना से संबंधित जानकारियों का पता लगाने और अपहृत भारतीयों को बचाने के लिए अफ्रीकी राष्ट्र के अधिकारियों से संपर्क किया। बताया जा रहा है कि जहाज सुरक्षित है और नाइजीरियाई नेवी की निगरानी में है।

जहाजों की गतिविधियों को ट्रैक करने वाले ‘एआरएक्स मैरीटाइम’ ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि जहाज को मंगलवार को समुद्री डाकुओं ने अपने कब्जे में ले लिया। उन्‍होंने जहाज पर सवार 19 लोगों का अपहरण कर लिया गया, जिनमें से 18 भारतीय और एक तुर्की नागरिक है। तीन दिसंबर की शाम को नाइजीरियाई तट के पास से गुजरते समय हांगकांग के झंडे वाले ‘वीएलसीसी, एनएवीई कान्स्टलेशन’ पर समुद्री लुटेरों ने हमला किया।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *