फोटो: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मनाली में शूट किया 'ब्रह्मास्त्र' का गाना

पिछले काफी समय से फैन्स और की फिल्म ” का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे सितारे भी दिखाई देंगे। हाल में इस फिल्म की शूटिंग मनाली में हुई। अब इसकी शूटिंग की तस्वीरें सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मनाली में फिल्म के एक गाने के लिए शूटिंग की है। कुछ तस्वीरों में आलिया भट्ट और रणबीर मनाली की ठंड में शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि एक दिन पहले आलिया मनाली से मुंबई वापस आ गई हैं।

बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी पहले रणबीर कपूर के साथ वेकअप सिड और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्में कर चुके हैं। यह अयान और रणबीर की एक साथ तीसरी फिल्म होगी। उम्मीद है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ 2020 की गर्मियों तक रिलीज हो जाएगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *