अरुण शूरी बेहोशी के बाद अस्पताल में भर्ती, स्थिर

नई दिल्ली
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह रात में बेहोश हो गए थे। अभी वह पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती हैं। क्लिनिक के मेडिकल डायरेक्टर ने बताया कि अभी उनकी हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं।

गौरतलब है कि अरुण शूरी हाल के वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली के खिलाफ आवाज उठाने के लिए चर्चा में रहे हैं। उन्होंने फ्रांस के साथ हुए राफेल विमानों के सौदे को लेकर भी सरकार की कड़ी आलोचना की और सुप्रीम कोर्ट में अर्जी तक दाखिल कर दी।

उनके साथ प्रशांत भूषण, यशवंत सिन्हा ने भी संयुक्त रूप से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी। शूरी मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ने का भी अक्सर आरोप लगाते रहते हैं। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। अब वह बीजेपी में नहीं हैं।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *