जानें, मोदी 2.0 के 6 महीने पर क्या बोले PM

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के 180 दिन पूरे होने पर शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने देश के विकास, सामाजिक सशक्तीकरण और एकता को बढ़ावा देने के लिए कई फैसले किए हैं। मोदी ने हैशटैग इंडिया फर्स्ट के 6 माह… के साथ एक के बाद एक दो ट्वीट किए।

पीएम मोदी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के ध्येय से प्रेरित होकर और 130 करोड़ भारतीयों के आर्शीवाद से एनडीए सरकार नए उत्साह से भारत के विकास और 130 करोड़ भारतीयों के जीवन को सशक्त बनाने के लिए काम करना जारी रखे हुए है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 6 महीने में हमने अनेक ऐसे फैसले किए जो विकास, सामजिक सशक्तीकरण और देश की एकता को मजबूत बनाने वाले थे। उन्होंने कहा कि हम आने वाले समय में और भी काफी कुछ करने की इच्छा रखते हैं, ताकि हम समृद्ध और प्रगतिशील नया भारत बना सकें।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *