Afroj khwaja:-सघन जनसंपर्क पर बाघमारे, वार्ड वासियो की समस्या सुन निराकरण कर रहे

सघन जनसंपर्क पर बाघमारे, वार्ड वासियो की समस्या सुन निराकरण कर रहे

महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्र.32 से पार्षद दावेदार सागर बाघमारे लगातार वार्ड वासियो के बीच जाकर सघन जनसंपर्क कर वार्ड वासियो की समस्या का निराकरण करने निगम अधिकारियो से बात कर तत्काल समस्या का निवारण करने निवेदन करते नज़र आ रहे है। हमारे संवाददाता से बात करते हुए बाघमारे ने कहा कि वे निरंतर के वर्षो से सरकार से अधिकृत चॉइस सेंटर चला रहे है व लोगो को सरकार को योजनाओ का लाभ पहुँचाने का काम करते आये है। सागर ने कहा कि अब वे इस वार्ड से अगर वे पार्षद बन सड़क, नाली, बिजली,पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित वार्ड नागरिको को उनका अधिकार दिलाएंगे व वार्ड में हो रही दिक्कतों को शासन-प्रशासन के सामने लाने का कार्य करेंगे। बाघमारे ने कहा कि जिस प्रकार सरकारी कर्मचारी जनता के सेवक होते है उसी प्रकार एक जननेता भी जनता का ही सेवक होता है, अगर किसी भी विभाग में कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम ना कर रहे हो तो जनता को उनके बीच के राजनेता से ही उम्मीद रहती है कि उनके द्वारा चुना गया प्रत्याशी उनकी हर संभव मदद करेगा। बाघमारे ने बताया कि वार्ड की जनता अगर उन्हें पार्षद चुनती है तो वे तत्काल प्रभाव से निःशक्त जनों व गरीब परिवारों के लिए कई सुविधाएं वार्ड में उपलब्ध कराने के साथ-साथ निःशुल्क विधिक सेवा भी प्रारंभ करेंगे, साथ ही हर हफ्ते जनचौपाल लगाकर वार्ड वासियो के बीच मे जाएंगे , ना कि उन्हें अपने कार्यालय या निवास बुलाने का कष्ट देंगे। इस प्रकार सागर बाघमारे ने अपनी चुनावी रणनीति तय कर ली है व जनसंपर्क के दौरान भारी जनमानस का समर्थन उन्हें प्राप्त हो रहा है। सागर ने बताया की वे कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ सभी वर्गों को पहुँचाने में निरंतर प्रयास करते रहते है व आने वाले समय मे भूपेश सरकार द्वारा जो भी योजनाएं प्रदेश की जनता के लिए बनाई जाए है उसे पूर्ण रूप से अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *