जानें, कब रिलीज होगा कंगना रनौत की 'पंगा' का ट्रेलर

अपनी पिछली कुछ फिल्मों में बेहतरीन परफॉर्मेंस दे चुकीं बॉलिवुड क्वीन की अगली फिल्म ” बनकर तैयार है और इसका डायरेक्शन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। फिल्म की शूटिंग के दौरान के कुछ विडियो और फोटोज पहले ही सामने आ चुके हैं जिनके कारण यह फिल्म चर्चा में है। कंगना के फैन्स इस फिल्म के का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कंगना हाल में अपने फैन्स से इंस्टाग्राम पर एक सेशन में बातचीत की थी। इस सेशन के दौरान ऐक्ट्रेस से ‘पंगा’ के ट्रेलर के रिलीज होने के बारे में पूछा गया। इसका जवाब देते हुए कंगना ने फैन्स को बताया कि इस ट्रेलर को 23 दिसंबर 2019 को रिलीज किया जाएगा।

बता दें कि फिल्म में कंगना एक कबड्डी प्लेयर की भूमिका में नजर आएंगी। कंगना के अलावा फिल्म में रिचा चड्ढा, नीना गुप्ता और जस्सी गिल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘पंगा’ अगले साल 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *