अभिषेक ने दादा हरिवंश राय बच्चन को किया याद, दादी संग शेयर की ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर

अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर बुधवार को अपने दादा को याद किया। उन्होंने अपने दादा-दादी की तस्वीर शेयर करके उनको नमन किया। बता दें कि बुधवार को हरिवंश राय बच्चन का जन्मदिवस था।

हिंदी कविता की दुनिया में हरिवंश राय बच्चन शीर्ष नामों में से एक हैं। उनकी कविताएं हर वर्ग के लोगों द्वारा पसंद की जाती हैं। महानायक अमिताभ बच्चन भी कई शोज में उनकी पंक्तियां गुनगुनाते दिखते हैं। बुधवार को 112वें जन्मदिवस पर ने उनकी एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में उनकी दादी तेजी बच्चन भी नजर आ रही हैं।

तस्वीर के कैप्शन में अभिषेक ने लिखा, ‘मेरे दादाजी आज 112 साल के हो गए होते। मैं उन्हें आज भी मिस करता हूं।’

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *