
सैफ और के बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अकसर वायरल होती हैं। कभी तैमूर ममी करीना के साथ वकेशन इंजॉय करता दिखता है तो कभी बहन इनाया के साथ खेलता नजर आता है। एक बार फिर से उसकी क्यूट तस्वीर वायरल हो रही है। इस बार तैमूर ने अपनी ममी के लिए केक और आइसक्रीम बनाया है।
करीना कपूर तैमूर को लेकर लोकप्रिय शेफ विजय चौहान के वर्कशॉप में पहुंची थीं। यहां दोनों मैचिंग वाइट शेफ हैट और एप्रन में नजर आए। विजय ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में बताया कि तैमूर ने यमी कप केक और आइसक्रीम बनाया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में अक्षय और करीना के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं।
Source: Bollywood

