'कुली नंबर वन' के सेट पर स्टंट के दौरान बाल-बाल बचे वरुण धवन

वरुण धवन उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब ‘कुली नंबर वन’ के सेट पर एक सीन के दौरान एक स्टंट गलत हो गया। वरुण हाल ही में पुणे के बाहरी इलाके में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। एक सीन के दौरान वरुण को एक कार के अंदर रहना था जो कि पहाड़ी से लटकी हुई थी। शूट के दौरान वरुण को कार में से ही कुछ क्लोज-अप शॉट्स देने थे। लेकिन अचानक की कार के दरवाजे जाम हो गए और वह कार में ही फंस गए।

स्टंट शूट के दौरान हर तरह की सुरक्षा प्रणाली अपनाई गई थी, लेकिन अचानक ही सब उलटा हो गया और सेट पर खलबली मच गई। इस दौरान वरुण ने शांति से काम लिया और कार के अंदर ही तब तक इंतजार करते रहे जब तक कि स्टंटमैन ने उन्हें बाहर निकालने के सभी इंतजाम नहीं कर लिए। आखिरकार काफी मशक्कत के बाद वरुण को लटकती कार से बाहर निकाला जा सका।

एक सोर्स ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को बताया कि जब वरुण ने शॉट दे दिया तो उन्होंने पता चला कि उनकी कार के दरवाजे जाम हो गए हैं और खुल नहीं रहे हैं। बाद में स्टंट कोऑर्डिनेटर्स ने उन्हें बाहर निकालने की जद्दोजहद करने लगे और वे कामयाब रहे।

‘कुली नंबर वन’ में वरुण के ऑपोजिट सारा अली खान नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन के डेविड धवन कर रहे हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *