मालीः हेलिकॉप्टरों में टक्कर,13 सैनिकों की मौत

पैरिस
माली में इस्लामी चरमपंथियों के खिलाफ अभियान चलाने के क्रम में दो हेलिकॉप्टरों के बीच हुई टक्कर में 13 फ्रांसीसी सैनिकों की मौत हो गई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को जानकारी देते हुए घटना पर गहरा शोक प्रकट किया। वहीं, उन्होंने लिखित बयान में फ्रांस की सेना के लिए अपना समर्थन जाहिर किया और साहेल क्षेत्र में लगातार बने हुए भय के माहौल का मुकाबला कर रहे फ्रांस के सैनिकों के साहस पर जोर दिया। बयान में दुर्घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई।

फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। पश्चिम और मध्य एशिया में चलाए जा रहे अभियान में 4,500 कर्मी शामिल हैं और यह विदेश में चलाया जा रहा फ्रांस का सबसे बड़ा सैन्य मिशन है। माली में चरमपंथी हमलों में अचानक हुई वृद्धि ने पिछले दो माह में 100 से अधिक स्थानीय सैनिकों की जान ले ली।

इस्लामिक स्टेट समूह अक्सर इन हमलों की जिम्मेदारी लेता रहा है। अमेरिका ने कहा था कि पश्चिम अफ्रीका का साहेल क्षेत्र आईएस और अन्य चरमपंथी समूहों के खिलाफ जंग में एक उभरता हुआ मोर्चा है। आईएस सरगना अबु बकर अल बगदादी ने इस साल अपनी मौत से पहले माली और पड़ोसी बुर्किना फासो में वफादारी निभाने के लिए इन चरमपंथियों को बधाई दी थी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *