अफगानिस्तान में UN के वाहन पर हुआ हमला

काबुल
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में संयुक्त राष्ट्र के एक वाहन में हुए विस्फोट में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई। हमला उस वक्त मार्ग पर हुआ है जिस रास्ते संयुक्त राष्ट्र अपने कर्मचारियों को मध्य काबुल से यूएन ऑफिस ले जाता है।

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहिमी ने कहा, ‘शाम करीब 6.20 बजे संयुक्त राष्ट्र के एक वाहन पर ग्रेनेड दागा गया।’ इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 5 घायल हो गए। घायलों में दो यूएन कर्मचारी हैं। अन्य घायलों की नागरिकता का पता नहीं चल पाया है।

इस घटना के संबंध में संयुक्त राष्ट्र ने कोई बयान जारी नहीं किया और न ही किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि हाल के समय में काबुल में भीषण हमलों की घटना पर विराम लगा है। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान देश में कई जगह ब्लास्ट की घटनाएं सामने आई थीं। अफगानिस्तान की जनता 28 सितंबर को हुए चुनाव के नतीजे का अब भी इंतजार कर रहा हैं क्योंकि कई उम्मीदवारों की शिकायतों और तकनीकी दिक्कतों के कारण वोटों की दोबारा गिनती करनी पड़ी है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *