Ayan News: रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी ने बड़ा खुलासा किया है. कि ‘छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड कंगाल हो चुका है. इसका अस्तित्व एक डमी के समान है. बोर्ड पूरी तरह आर्थिक तंगी से गुजर रहा है’. उन्होंने बताया कि ‘बोर्ड का बजट कर्मचारियों के वेतन में ही चला जाता है. जिसके कारण इसकी स्थिति बेहद खराब हो गई है’.सलाम रिजवी ने पूर्व की सरकार पर बोर्ड के उत्थान के लिए कोई योजना नहीं बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ‘बोर्ड की संपत्तियों का सर्वे 3 दशक से नहीं किया गया है. जिसके कारण बोर्ड की संपत्तियों पर अवैध कब्जाधारियों के अधिकार जमा लिया है’. बताया जा रहा है, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की करीब 5 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति पर या तो अवैध कब्जा है या उस पर किसी ना किसी तरह का विवाद चल रहा है. सलाम रिजवी ने बताया कि ‘बोर्ड के बजट का एक बड़ा हिस्सा वकीलों की फीस में खर्च हो जाता है’.
Afroj khwaja:-‘कंगाल’ हो चुका है छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड सलाम रिजवी

