'सिखों के 90 फीसदी धरोहर स्थल पाकिस्तान में'

पेशावर
भारतीय मूल के ब्रिटिश इतिहासकार एवं लेखक बॉबी सिंह बंसल ने दावा किया है कि सिखों के 90 प्रतिशत धरोहर स्थल पाकिस्तान में स्थित हैं, जिनमें से ज्यादातर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हैं। इसके साथ ही उन्होंने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के महत्व को भी रेखांकित किया।

शुक्रवार को पेशावर संग्रहालय के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में ‘करतारपुर से खैबर दर्रे तक’ नामक एक संगोष्ठी में बोलते हुए, इतिहासकार ने सिख काल के स्मारकों, किलों, युद्धक्षेत्रों, धार्मिक स्थलों, गुरुद्वारों और हवेलियों का जिक्र किया।

बॉबी सिंह ऐतिहासिक परिदृश्य के माध्यम से दर्शकों को एक दिलचस्प यात्रा पर ले गए। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत पाकिस्तान में स्थित हैं। इनमें सबसे ज्यादा स्थल खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हैं। इन विरासत स्थलों में दुनियाभर से सिख समुदाय को आकर्षित करने की क्षमता है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *