वाणी कपूर के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने की शिकायत, टॉप पर लिखा था 'राम'

ऐक्ट्रेस वाणी कपूर एक कानूनी विवाद में फंस गई हैं। उनपर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। हाल ही में वह एक डीप नेक पीच टॉप में नजर आई थीं। उनके टॉप पर ‘राम’ लिखा हुआ था। इसपर मुंबई में उनपर केस दर्ज किया गया है।

हाल ही में वाणी कपूर एक डीप नेक्ड टॉप में नजर आई थीं जिसपर ‘राम’ लिखा हुआ था। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई। हालांकि, विवाद बढ़ने पर उसे हटा लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब मुंबई के एन.एम जोशी मार्ग पुलिस थाने में वाणी कपूर के खिलाफ शिकायत दर्द की गई है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि वाणी के खिलाफ कानूनी कार्यवाई होनी चाहिए।

खबरों के अनुसार वाणी कपूर को उनके बयान के लिए थाने बुलाया गया था। हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *