सीमा में घुसा PoK का नागरिक, आर्मी ने भेजा घर

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में तैनात ने मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल, पाक अधिकृत कश्मीर () का एक 32 वर्षीय युवक अनजाने में भारतीय सीमा में आ गया था। इस युवक को स्थानीय लोगों की मदद से भारतीय सेना ने पकड़ लिया था। सेना ने मानवीयता दिखाते हुए युवक को पाकिस्तान के हवाले कर दिया है।

बताया गया कि 32 वर्षीय शबीर अहमद 17 मई 2019 को अनजाने में पार करके भारतीय सीमा में घुस गया। तंगधार के स्थानीय लोगों की मदद से ने शबीर को पकड़ लिया। सेना को जब बात की सच्चाई पता चली और कुछ संदिग्ध नहीं मिला तो शबीर को उसके घर भेजने के लिए पाकिस्तान में पीओके के अधिकारियों से संपर्क किया गया।

गुरुवार को भारतीय सेना ने शबीर को पीओके अधिकारियों के हवाले कर दिया। शबीर को तंगधार सेक्टर के एसडीएम ने तिथवाल क्रॉसिंग पॉइंट के रास्ते रवाना किया। शबीर तंगधार से चिलेहाना (पीओके में) पहुंचा। पाकिस्तानी अधिकारियों ने भी शबीर को स्वीकार कर लिया और भारतीय सेना के इस मानवीय कदम की प्रशंसा की।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *