ब्रिटेन जा रहे जहाज में 25 प्रवासी कंटेनर में मिले

द हेग
ब्रिटेन में अक्टूबर महीने में एक रेफ्रिजरेटर कंटेनर से 39 लोगों का शव मिलने के बाद आव्रजकों के ब्रिटेन तक पहुंचने के इस तरीके ने दुनिया को स्तब्ध करके रख दिया था। ठीक इसी तरह की घटना नीदरलैंड के बंदरगाह पर देखी गई है। नीदरलैंड में एक नौका के चालक दल के सदस्यों को एक जहाज के रेफ्रिजरेटर कंटेनर में 25 लोग मिले जो शरण की आस में ब्रिटेन जा रहे जहाज पर सवार हो गए थे।

ब्रिटेन की ओर जा रहा था जहाज
यह जहाज मंगलवार को ब्रिटेन की ओर जा रहा था लेकिन इसे नीदरलैंड के बंदरगाह लाया गया। पुलिस और आपातसेवा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रोटेरडेम के निकट वलार्दिंगेन बंदरगाह पर इस जहाज को देखा गया और तब यह पूरा मामला सामने आया। इसके बाद इस जहाज से 2 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

रेफ्रिजरेटर कंटेनर में थे 25 लोग जहाज में
रोटेरडेम क्षेत्र की आपात सेवा ने ट्विटर पर बताया, ‘जब हम जहाज पर पहुंचे तो हमने देखा कि कई लोग रेफ्रेजरेटर कंटेनर में है। इसके बाद जहाज को बंदरगाह की तरफ मोड़ दिया गया।’ उन्होंने बताया, ‘25 लोगों को जहाज से बाहर निकाला गया और उन्हें जरूरी इलाज मुहैया कराया गया। जहाज से पहले जो संदेश आया है उसमें यह बताया गया है कि किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।’

इस जहाज की तलाशी चल रही है। यह जहाज दरअसल ब्रिटेन के बंदरगाह फेलिक्सटो जाने वाला था। नीदरलैंड की मीडिया के मुताबिक बडी़ संख्या में एम्बुलेंस और अन्य आपात वाहन इस व्यस्त बंदरगाह के बाहर मौजूद हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *