बुर्किना फासो: पुलिस से मुठभेड़, 18 आतंकी ढेर

आउगादोयगु
बुर्किना फासो के उत्तरी हिस्से में एक पुलिस चौकी पर हमले की कोशिश के दौरान 18 आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यहां सुरक्षा बल जिहादी विद्रोह को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पुलिस ने बुधवार को सोउम प्रांत के अर्बिंडा में हुए हमले के बाद एक बयान में कहा, ‘तत्काल प्रतिक्रिया के बाद इस हमले को नाकाम किया गया।’

अभियान में 1 पुलिस अधिकारी की मौत
बयान में बताया गया कि एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और 7 अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए। घटनास्थल से जिहादियों के हथियार, मोटरसाइकिल और जीपीएस उपकरण बरामद हुए हैं। बुर्किना फासो में इस महीने कनाडा की खनन कंपनी के वाहन को निशाना बनाया गया था जिसमें 30 से अधिक लोग मारे गए। उसके बाद से आतंकियों को खत्म करने का अभियान चलाने का ऐलान देश के राष्ट्रपति ने किया था।

पिछले सप्ताह 32 आतंकी मारे गए
बुर्किना फासो की सेना ने कहा कि देश के उत्तरी हिस्से में सप्ताहांत में 32 इस्लामी आतंकवादियों को मार गिराया गया। सेक्स स्लेव बनाकर रखी गई कई महिलाओं को मुक्त कराया गया। पश्चिम अफ्रीकी देश की सेना के एक बयान में कहा गया कि हालिया संघर्ष में एक सैनिक की भी मौत हो गई। बयान में कहा कि योरसला में शुक्रवार को भीषण लड़ाई में 24 आतंकवादी मारे गए।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *