दलित से शादी, बेटी को जला खुद लगाई आग

चेन्नै
तमिलनाडु के नागापत्तनम में युवक के साथ शादी रोकने के लिए मां ने अपनी ही बेटी पर किरोसीन छिड़कर आग लगा दी। इतना ही नहीं, इसके बाद उसने खुद को भी आग के हवाले कर दिया। आरोपी मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं युवती की सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्रदेश के नागापत्तनम जिले के वाझमंगलम गांव की रहने वाली 11वीं की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अपने ही गांव के 22 वर्षीय दलित युवक राजकुमार से शादी करने का फैसला किया था। वे दोनों अगले सोमवार को शादी करने वाले थे। इसी दिन युवती 18 साल की होने वाली थी। लड़की के माता-पिता दलित युवक के साथ बेटी की शादी के खिलाफ थे। इस बात की जानकारी के बाद राजकुमार ने एक वकील की मदद से युवती को माइलादुथुरई के एक हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया था।

युवती की मौत, मां 80 फीसदी जली
युवती की मां उमा महेश्वरी को जब इस बात की भनक लगी तब उन्होंने अपनी बेटी से इस रिश्ते को खत्म करने को कहा। दोनों में इसे लेकर काफी विवाद हुआ। इसके बाद मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे के आसपास उमा ने अपनी सो रही बेटी पर किरोसीन छिड़ककर आग लगा दी।

इसके बाद उमा ने खुद को भी आग के हवाले कर दिया। दोनों की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां युवती की मौत हो गई। उमा का इलाज जारी है। डॉक्टर्स के मुताबिक, वह 80 फीसदी तक झुलस गई हैं।

यह खबर अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां करें

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *