Afroj khwaja:-आम आदमी पार्टी यूथ विंग की युवाओं से अपील।

            विश्व पटल पर भारत एक ऐसा लोकतांत्रिक देश है, जहां जनता अपना प्रतिनिधि स्वयं चुनती है।संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर ने देश को दुनिया का सबसे खूबसूरत संविधान दिया है।
                   साथियों, एक तरफ तो हमें फ़ख्र है कि हम भारत के युवा हैं, जहां भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस जैसे महान सपूतों ने जन्म लिया और इन युवाओं ने देश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। किंतु आज भ्रष्ट व स्वार्थपरक राजनीति देश को बर्बाद करने पर तुली हुई है।
   भ्रष्टाचार, जातिवाद, सम्प्रदायवाद, परिवारवाद, बाहुबल और धनबल ने आज राजनीति की परिभाषा ही बदल दी है। राजनीति की गिरती साख, गुंडागर्दी व आपराधिक कृत्यों से आज समाज में यह स्थिति बन चुकी है कि कोई भी मां-बाप अपने बेटे को राजनीति की दलदल में भेजना नहीं चाहता है। देश का युवा केवल नौकरी करके अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहता है।
           किन्तु, जरा सोचें! क्या बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान इसलिए लिखा था कि..

देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जाएं ?
देश के युवा राजनीति से दूर भागें ?
देश में राजा का बेटा राजा बने ?

साथियों, भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां देश की जनता सरकार चुनती है और देश की राजनीति तय करती है राशन का मूल्य।
राजनीति तय करती है,शुद्ध पेयजल।
राजनीति तय करती है, अच्छी सड़कें।
राजनीति तय करती है, शिक्षा और रोजगार।
यदि आप देश, प्रदेश और आपके नगर की बेहतरी चाहते हैं तो आप जैसे अच्छे लोगों को राजनीति में आना होगा । युवाओं को राजनीति में आना होगा ।
आइये हम सब मिलकर देश, प्रदेश व नगर की बेहतरी का संकल्प लेते हैं। बेहत्तर छत्तीसगढ़ का संकल्प लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *