कोरिया ओपन: श्रीकांत, समीर दूसरे राउंड में, सौरभ बाहर

ग्वांगझूभारत ने कोरिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नमेंट में शानदार शुरुआत की जब और समीर वर्मा पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गए। श्रीकांत ने अपना मुकाबला जीता जबकि समीर के विपक्षी खिलाड़ी ने बीच में ही मैच छोड़ दिया। छठी वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने हॉन्ग कॉन्ग के वोंग विंग कि विंसेंट को लगातार गेमों में 21-18, 21-17 से हराया।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 26 वर्षीय श्रीकांत का हॉन्ग कॉन्ग के इस खिलाड़ी के खिलाफ अब 11-3 का रेकॉर्ड है। अब उनका सामना जापान के केंता सुनेयामा से होगा।

पढ़ें,

समीर भी दूसरे दौर में पहुंच गए जब जापान के काजुमासा सकाइ को बीच में मुकाबला छोड़ना पड़ा। उस समय समीर 11-8 से आगे थे। वहीं सौरभ वर्मा को पहले मैच में ही स्थानीय खिलाड़ी किम डोंगुन ने 3 गेमों तक चले मुकाबले में 13-21, 21-12, 21-13 से हराया। समीर दूसरे दौर में डोंगुन से खेलेंगे।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *