तस्वीर देख फैन ने अमिताभ बच्चन से पूछा, गोद में कौन है, जवाब कर देगा हैरान

इस समय सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरों का ट्रेंड चल रहा है और बॉलिवुड मेगास्टार इसमें सबसे आगे है। सोशल मीडिया पर की एक ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर सर्कुलेट हो रही है जिसमें जया बच्चन और कुछ बच्चे हैं। तस्वीर में अमिताभ एक बच्ची को गोद में लिए हैं और उसके साथ खेल रहे हैं वहीं जया बच्चन किसी लड़के को मैनेज करती नजर आ रही हैं।

फोटो पर उनके कई फैंस ने कॉमेंट्स किए हैं। एक ट्विटर यूजर ने अमिताभ से पूछा है कि वह गोद में किसको लिए हैं। इस पर अमिताभ बच्चन ने जवाब दिया है कि यह कोई और नहीं बल्कि बॉलिवुड दीवा करीना कपूर हैं।

इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनके साथ पुकार के सेट पर करीना कपूर दिखाई दे रही थीं। फिल्म में करीना के पिता रणधीर कपूर भी हैं। बिग बी ने लिखा है कि वह अपने पिता के साथ सेट्स पर आई थीं और उनके पैर में चोट लग गई जिस पर दवा लगाई जा रही है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *